खबरदेशविदेश

पाकिस्तान : कश्मीर में यात्री वाहन नदी में गिरा, 11 लोगों की मौ/त

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में एक यात्री वाहन के नदी में गिरने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह हादसा बृहस्पतिवार शाम उस समय हुआ, जब वाहन गिलगित से गिजर जिले की यासीन घाटी जा रहा था।

समाचार पत्र ‘डॉन’ की खबर के अनुसार पुलिस ने बताया कि मोरकाह पुल के पास चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण वाहन यासीन नदी में जा गिरा। बचाव दल ने दो महिलाओं सहित 10 यात्रियों के शव बरामद किए और एक बच्चे सहित तीन घायल यात्रियों को बचाया। उन्हें इलाज के लिए गुपिस सिविल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि बाद में बच्चे की भी चोटों के कारण मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई।

मृतक और घायल सभी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) की यासीन घाटी के निवासी थे। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। इस क्षेत्र में सड़क हादसे अक्सर होते हैं। ‘डॉन’ के अनुसार, पिछले सप्ताह गिलगित से इस्लामाबाद जा रही एक यात्री बस की हजारा मोटरवे पर हवेलियन इंटरचेंज के पास एक डंपर ट्रक से टक्कर हो गई थी। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई थी और 30 अन्य घायल हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button