मनोरंजन

घरेलू परंपराएं एवं तुलसी-पीठ का पूजन भारतीय संस्कृति में तुलसी के पौधे का स्थान अत्यंत पवित्र माना गया है: तुलसी-पीठ की स्थापना: अधिकांश भारतीय घरों के आगे, पीछे या बीच के आंगन में एक तुलसी-पीठ स्थापित रहता है। वर्तमान समय में अपार्टमेंट्स और फ्लैटों में भी लोग तुलसी का पौधा गमले में लगाकर रखते हैं। नित्य पूजन विधान: घर की गृह-स्वामिनी प्रतिदिन तुलसी जी में जल अर्पित करती हैं, दीप प्रज्वलित करती हैं और नियमपूर्वक प्रदक्षिणा करके पूजा सम्पन्न करती हैं। प्रत्येक अंश की पवित्रता: तुलसी का डंठल, उसके पत्ते, बीज और इसके तल की मिट्टी (जड़ की मृदा) भी अत्यंत पावन मानी जाती है। “तुलसी नास्ति अथैव तुलसी”: बेजोड़ और आत्मशुद्धि का प्रतीक संस्कृत की प्रसिद्ध उक्ति “तुलसी नास्ति अथैव तुलसी” का भावार्थ है कि जो पूर्णतः बेजोड़ और अतुलनीय है, वही तुलसी है। तुलसी को सनातन परंपरा में सबसे पवित्र पौधा माना गया है। इसकी एक अनोखी धार्मिक विशेषता यह है कि यह एकमात्र ऐसा पूजन पदार्थ है, जो पूजा में एक बार प्रयुक्त होने के बाद भी पुनः धोकर प्रयोग में लाया जा सकता है, क्योंकि इसे स्वयं आत्मशुद्धि करने वाला माना जाता है।

अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी आगामी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ के जरिए भारतीय त्योहारों और परंपराओं की खूबसूरती को पर्दे पर पेश करने के लिए तैयार हैं। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में आयुष्मान के साथ शरवरी नजर आएंगी। फिल्म का खास गाना ‘बुलाए छठी मां’ छठ पूजा की आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाता है। इस गाने के जरिए दर्शकों को देश के प्रमुख त्योहारों में शामिल छठ पूजा की भावनात्मक झलक देखने को मिलेगी।

इस गाने की शूटिंग आयुष्मान खुराना के लिए कई मायनों में खास रही। पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता ने इससे पहले कभी छठ पूजा नहीं मनाई थी। ऐसे में फिल्म के दौरान पहली बार इस पर्व की परंपराओं को करीब से देखना और उसका हिस्सा बनना उनके लिए एक नया अनुभव रहा। आयुष्मान का कहना है कि छठ पूजा से जुड़ी श्रद्धा और लोगों को एक साथ जोड़ने वाली इसकी भावना ने उन्हें काफी प्रभावित किया।

अपने अनुभव को साझा करते हुए अभिनेता ने कहा, “पंजाबी परिवार से होने के कारण मैंने पहले कभी छठ पूजा नहीं मनाई थी। इसलिए पहली बार इस त्योहार का अनुभव करना मेरे लिए बेहद खास रहा। इस पर्व की सबसे खूबसूरत बात इसकी भावनाएं और इसका महत्व है। छठ पूजा लोगों को जिस तरह एक साथ लाती है, वह काफी प्रभावित करने वाला है। यहां की हर परंपरा और रस्म के पीछे गहरी आस्था और भक्ति जुड़ी हुई है। मेरे लिए यह सिर्फ एक गाने की शूटिंग नहीं थी, बल्कि एक ऐसी परंपरा को जानने का मौका था, जिसका अनुभव मैंने पहले कभी नहीं किया था।”

आयुष्मान ने शूटिंग के दौरान का एक भावुक किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि छठ पूजा के क्लाइमैक्स सीन को फिल्माने से पहले निर्देशक सूरज बड़जात्या ने पूरी कास्ट को एक जगह इकट्ठा किया और छठ पूजा का गाना सुनाया। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए और कई लोगों की आंखों में आंसू आ गए। आयुष्मान के मुताबिक, यह पल पूरी टीम के लिए बेहद यादगार बन गया।

अभिनेता ने कहा कि पूरी कास्ट सूरज बड़जात्या के उस प्रयास से प्रभावित थी, जिसमें उन्होंने छठ पूजा की धार्मिक परंपराओं और उनसे जुड़ी भावनाओं को पूरी संवेदनशीलता और वास्तविकता के साथ पर्दे पर उतारने की कोशिश की।

गौरतलब है कि छठ पूजा बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विशेष श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। इसके अलावा दिल्ली, मुंबई, पश्चिम बंगाल और ओडिशा सहित देश के कई अन्य हिस्सों में भी बड़ी संख्या में लोग इस पर्व को मनाते हैं। सूर्य उपासना से जुड़े इस त्योहार में आस्था, समर्पण, कृतज्ञता और परिवार के साथ मिलकर परंपराओं को निभाने की भावना देखने को मिलती है।

‘ये प्रेम मोल लिया’ के जरिए आयुष्मान खुराना पहली बार सूरज बड़जात्या के साथ काम कर रहे हैं। सूरज बड़जात्या की फिल्मों में परिवार, रिश्तों और भारतीय संस्कृति को हमेशा खास स्थान मिला है। इस फिल्म में भी त्योहारों और परंपराओं को संगीत और भावनाओं के साथ जोड़कर पेश किया गया है। ‘बुलाए छठी मां’ इसी सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाला एक खास गीत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button