खबर

सात समंदर पार भी छठ की धूम: भारत न लौट सके तो अमेरिका को ही बना दिया बिहार, विदेशी धरती पर सजा लिए देसी घाट

सात समंदर पार अमेरिका में भी छठ महापर्व की रौनक देखने को मिल रही है। भारत से दूर रहने वाले प्रवासी भारतीय अपनी परंपराओं और संस्कृति को सहेजने के लिए पूरे उत्साह से इस पर्व को मना रहे हैं। जो परिवार छठ के अवसर पर भारत नहीं पहुंच सके, उन्होंने अमेरिका में ही घाट सजाकर सूर्य उपासना की तैयारियां शुरू कर दी हैं। न्यूयॉर्क और ह्यूस्टन समेत कई शहरों में छठ की तैयारियों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। न्यूयॉर्क सिटी में रहने वाली निधि मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम खाते । इसमें अमेरिका के एक नदी या जलाशय के किनारे छठ घाट सजाया गया दिखाई दे रहा है।  घाट पर रंग-बिरंगे झंडे लगाए गए हैं और जमीन पर सजावट के लिए पन्नियां बिछाई गई हैं। ठंड के मौसम के बावजूद लोग गर्म कपड़े पहनकर पूजा की तैयारियों में जुटे दिखाई दे रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button