विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर एम्स भोपाल में एंडोक्रिनोलॉजी (हार्मोन एवं ग्रंथि रोग) विभाग द्वारा सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम का आयोजन।

विश्व मधुमेह दिवस पर एम्स भोपाल में मंथन: गर्भावस्था से बुजुर्गावस्था तक मधुमेह की चुनौतियों पर चर्चा
मुख्य बातें
• विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर एम्स भोपाल के एंडोक्रिनोलॉजी (हार्मोन एवं ग्रंथि रोग) विभाग ने सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें मध्य प्रदेश के जाने-माने एंडोक्रिनोलॉजिस्ट और चिकित्सकों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य जीवन के अलग-अलग चरणों में मधुमेह से होने वाली जटिलताओं के बारे में स्वास्थ्य पेशेवरों की समझ बढ़ाना था।
• कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ) नरेन्द्र कोतवाल (रि) ने मधुमेह को बड़ी चुनौती बताते हुए एम्स चिकित्सकों द्वारा रोगियों की सतत जांच और निगरानी की सराहना की। उन्होंने अपील की कि चिकित्सक की सलाह को नजरअंदाज न किया जाए, ताकि शरीर में अन्य विकारों को रोका जा सके।
• विशेषज्ञों ने गर्भावस्था में मधुमेह प्रबंधन, मोटापे के प्रबंधन, मधुमेह से जुड़ी पैर की जटिलताओं एवं घावों और अंगों की जटिलताओं की रोकथाम व प्रबंधन तथा बच्चों में मधुमेह प्रबंधन पर चर्चा की। गर्भावस्था में रक्त शर्करा नियंत्रण के लिए इंसुलिन थेरेपी की अहम भूमिका बताई गई। प्रसवोत्तर जांच और लंबे समय तक नियमित फॉलो-अप को भविष्य में मधुमेह का खतरा झेल रही महिलाओं की पहचान के लिए जरूरी बताया गया।
• सभी वक्ताओं ने मधुमेह की शीघ्र पहचान और नियमित जांच (स्क्रीनिंग) पर जोर दिया, खासकर गर्भावस्था के दौरान और 30 वर्ष या उससे अधिक आयु के वयस्कों के लिए।
• देश में लगभग 15 करोड़ वयस्क मधुमेह से प्रभावित हैं और एक बड़ा वर्ग अब भी निदान से वंचित है। इसलिए व्यापक जन-जागरूकता, समय पर जांच और उचित इलाज की जरूरत बनी हुई है। इसी के लिए हर साल 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है।
विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर एम्स भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ) नरेन्द्र कोतवाल (रि) ने कहा कि मधुमेह की बीमारी एक बड़ी चुनौती है और इसके नियंत्रण में हमें अहम् भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि एम्स के चिकित्सक मधुमेह के रोगियों की सतत जांच और निगरानी करते हुये उन्हें नवीनतम शोधों के संदर्भ में सलाह दे रहे हैं। उन्होंने अपील की कि मधुमेह की बीमारी के नियंत्रण बारे में चिकित्सक की सलाह को नजर अंदाज नहीं किया जाना चाहिए। इससे मधुमेह की बीमारी के कारण शरीर में अन्य किसी भी किस्म के विकार और उसके प्रभाव को रोका जा सकेगा।
एम्स भोपाल के एंडोक्रिनोलॉजी (हार्मोन एवं ग्रंथि रोग) विभाग द्वारा द्वारा आयोजित सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के जाने-माने एंडोक्रिनोलॉजिस्ट (हार्मोन रोग विशेषज्ञ) और चिकित्सकों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य जीवन के अलग-अलग चरणों में मधुमेह से होने वाली जटिलताओं (परेशानियों) के बारे में स्वास्थ्य पेशेवरों की समझ बढ़ाना था।
कार्यक्रम में डॉ. रेखा सिंह, डॉ. सुशील जिंदल, डॉ. जयदीप खरे और डॉ. अल्पेश गोयल ने गर्भावस्था के दौरान मधुमेह के प्रबंधन की चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) को सही स्तर पर रखने में इंसुलिन थेरेपी की अहम भूमिका होती है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रसवोत्तर (डिलीवरी के बाद की) जांच और लंबे समय तक नियमित फॉलो-अप जरूरी हैं। इससे उन महिलाओं की पहचान हो सकती है, जिन्हें आगे चलकर मधुमेह होने का खतरा है। इसके बाद डॉ. रजनीश जोशी (प्रोफेसर एवं डीन (अकादमिक) ने डॉ. अपूर्वा सुरन और डॉ. सुयश गुप्ता के साथ मोटापे के प्रबंधन पर विचार-विमर्श किया। इसमें नई प्रगति और वजन घटाने में काम आने वाली नई औषधीय (फार्माकोलॉजिकल, यानी दवा आधारित) दवाओं की भूमिका शामिल थी। कार्यक्रम में मधुमेह से जुड़ी पैर की जटिलताओं (डायबिटिक फुट कॉम्प्लिकेशन्स) की रोकथाम और प्रबंधन पर भी चर्चा की गयी। चर्चा के दौरान प्रोफेसर भारती पंड्या, डॉ. अमन कुमार और डॉ. राहुल गुप्ता ने मधुमेह से पीड़ित लोगों में घावों और अंगों की जटिलताओं के प्रबंधन पर चर्चा की। इसके बाद डॉ. महेश माहेश्वरी ने बच्चों में मधुमेह प्रबंधन के जरूरी पहलुओं पर प्रकाश डाला।
सभी वक्ताओं ने मधुमेह की शीघ्र पहचान और नियमित जांच (स्क्रीनिंग) के महत्व पर जोर दिया। यह खासकर गर्भावस्था के दौरान और 30 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वयस्कों के लिए जरूरी बताया गया। उन्होंने यह चिंताजनक बात भी रेखांकित की कि मधुमेह से पीड़ित एक बड़ा वर्ग अब भी निदान से वंचित (अनडायग्नोज्ड) है। इसलिए व्यापक जन-जागरूकता, समय पर जांच और उचित इलाज की जरूरत बनी हुई है। देश में लगभग 15 करोड़ वयस्क मधुमेह (डायबिटीज, यानी शुगर की बीमारी) से प्रभावित हैं। इस बड़ी स्वास्थ्य चुनौती के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 14 नवंबर को दुनिया भर में विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है।
AIIMS Bhopal Marks World Diabetes Day with Expert Talks on Diabetes Challenges at Every Stage of Life
Key Highlights
• On the occasion of World Diabetes Day, the Department of Endocrinology (hormone and glandular disorders) at AIIMS Bhopal organized a Continuing Medical Education (CME) program. Renowned endocrinologists and physicians from Madhya Pradesh participated in the event. The objective was to enhance the understanding among healthcare professionals regarding complications arising from diabetes at various stages of life.
• Executive Director Lt. Gen. (Dr.) Narendra Kotwal (Retd.) described diabetes as a major challenge and commended the AIIMS medical team for their consistent screening and monitoring of patients. He urged individuals not to disregard medical advice, as doing so could lead to the development of other health complications.
• Experts discussed the management of diabetes during pregnancy, obesity management, the prevention and treatment of diabetes-related foot complications and wounds, as well as the management of diabetes in children. The critical role of insulin therapy in controlling blood sugar levels during pregnancy was highlighted. Postpartum screening and long-term, regular follow-ups were emphasized as essential for identifying women at future risk of developing diabetes.
• All speakers underscored the importance of early detection and regular screening for diabetes, particularly during pregnancy and for adults aged 30 years and above.
• Approximately 150 million (15 crore) adults in the country are affected by diabetes, yet a significant portion remains undiagnosed. Consequently, there is an ongoing need for widespread public awareness, timely screening, and appropriate treatment. It is for this reason that World Diabetes Day is observed annually on November 14th.
Speaking at an event held at AIIMS Bhopal on the occasion of World Diabetes Day, Executive Director Lt. Gen. (Dr.) Narendra Kotwal (Retd.) stated that diabetes is a major challenge and that we must play a pivotal role in its control. It was noted that it is heartening to see AIIMS physicians providing guidance based on the latest research while continuously screening and monitoring patients with diabetes. It was urged that medical advice regarding the management of diabetes should not be ignored; following such guidance can help prevent other health complications and adverse effects in the body caused by the disease.
The Continuing Medical Education (CME) program, organized by the Department of Endocrinology at AIIMS Bhopal, was attended by prominent endocrinologists and physicians from Madhya Pradesh. The objective was to enhance the understanding among healthcare professionals regarding the complications associated with diabetes at various stages of life.
During the program, Dr. Rekha Singh, Dr. Sushil Jindal, Dr. Jaideep Khare, and Dr. Alpesh Goyal discussed the challenges of managing diabetes during pregnancy. They highlighted the crucial role of insulin therapy in maintaining blood sugar levels within the optimal range. Furthermore, they emphasized the importance of postpartum (post-delivery) screening and long-term, regular follow-ups, which can help identify women who may be at risk of developing diabetes in the future. Following this, Dr. Rajnish Joshi (Professor and Dean, Academics) engaged in a discussion on obesity management alongside Dr. Apurva Suran and Dr. Suyash Gupta. The conversation covered recent advancements and the role of new pharmacological (medication-based) interventions for weight loss. The program also addressed the prevention and management of diabetic foot complications. During this session, Professor Bharti Pandya, Dr. Aman Kumar, and Dr. Rahul Gupta discussed the management of wounds and limb-related complications in individuals living with diabetes. Subsequently, Dr. Mahesh Maheshwari highlighted key aspects of diabetes management in children.
All the speakers emphasized the importance of early detection and regular screening for diabetes—a practice deemed particularly essential during pregnancy and for adults aged 30 and above. They also pointed to the concerning reality that a significant portion of the population living with diabetes remains undiagnosed. Consequently, there is an ongoing need for broad public awareness, timely screening, and appropriate treatment. Approximately 150 million (15 crore) adults in the country are affected by diabetes. To raise awareness about this major health challenge, World Diabetes Day is observed globally every year on November 14th.


