सपा के रोड शो में भाजपा नेता के बेटे की मौत: चार घंटे इंतजार, फिर सड़क पर गुस्सा; कैसे गई आर्य वर्धन की जान

गोरखपुर में चार घंटे तक कार्रवाई का इंतजार और फिर सन्न का बांध टूट गया। बेटे को खोने के गम में डूबे परिवार को जब पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम उठता नहीं दिखा तो आक्रोश सड़क पर उतर आया। इस दौरान तीन किलोमीटर तक यातायात थमा रहा। कार्रवाई न होने से नाराज परिजन और भाजपा कार्यकर्ता शाम छह बजे झारखंडी मोड़ पर धरने पर बैठ गए। देखते ही देखते गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर यातायात ठप हो गया। दोनों तरफ करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। हजारों राहगीर जाम में फंसकर परेशान होते रहे। पुलिस-प्रशासन के आश्वासन के बाद रात आठ बजे धरना समाप्त हुआ।इधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार की शाम पांच भाजपा नेता ओंकार सिंह के घर के घर जाएंगे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो में शामिल जेसीबी की चपेट में आने से मृत आर्यवर्धन सिंह के परिवारवालों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद पुलिस ने चार घंटे तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसी देरी से नाराज होकर उन्होंने हाईवे पर धरना शुरू कर दिया। परिवारवालों की मांग थी कि हादसे के लिए जिम्मेदार जेसीबी चालक और उसे रोड शो में शामिल कराने वाले आयोजक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही झारखंडी गेट के पास सड़क पर ब्रेकर बनवाया जाए
रुक गई आवाजाही, डीएम एसएसपी मौके पर पहुंचे
जिस बहन को लेने निकला था भाई, वह कभी लौटकर नहीं आएगा
परिवार के लिए वह सिर्फ बड़ा बेटा नहीं बल्कि उम्मीदों और सपनों का सहारा था। उसके सामने पूरी जिंदगी पड़ी थी। माता-पिता ने भी उसके भविष्य को लेकर न जाने कितने सपने संजो रखे होंगे मगर बुधवार दोपहर रोड शो में शामिल जेसीबी की चपेट में आने से सबकुछ एक झटके में खत्म हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग उसे लेकर एम्स पहुंचे। परिवार को उम्मीद रही होगी कि डॉक्टर उनके बेटे को बचा लेंगे लेकिन अस्पताल में मिली मौत की खबर ने सारी उम्मीदें तोड़ दीं।
आयोजक और चालक पर कार्रवाई के आश्वासन पर माने परिजन
रोड शो में जेसीबी की चपेट में आने से भाजपा नेता के बेटे आर्य वर्धन सिंह की मौत के बाद हादसे नाराज परिजन ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए झारखंडी मोड़ पर गोरखपुर-देवरिया मार्ग जाम कर दिया।
डीएम ने मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन और कार्यकर्ताओं ने करीब आठ बजे धरना समाप्त कर दिया। इधर, हादसे के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय विधायक ई. सरवन निषाद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढ़स बंधाया। आर्य वर्धन केंद्रीय विद्यालय नंदानगर में कक्षा 10 का छात्र था।




