बिकिनी के ऊपर ओम-त्रिशूल वाला कपड़ा पहनकर फंसीं मशहूर मॉडल, यूजर्स ने लगाई क्लास

हॉलीवुड की मशहूर मॉडल Kendall Jenner एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका फैशन नहीं बल्कि उनकी ड्रेस पर बना एक धार्मिक प्रतीक है। दरअसल, बहन Kylie Jenner के साथ यॉट ट्रिप की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें Kendall काले रंग की बिकिनी के ऊपर पीले और लाल रंग का कपड़ा पहने नजर आ रही हैं। इस कपड़े पर हिंदू धर्म के पवित्र प्रतीक ‘ॐ’ और त्रिशूल की आकृतियां बनी हुई हैं। तस्वीरें सामने आते ही भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी। कई लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं का अपमान बताते हुए सवाल उठाए कि क्या पवित्र धार्मिक प्रतीकों को फैशन एक्सेसरी की तरह इस्तेमाल करना सही है?

नारी डेस्क : हॉलीवुड की मशहूर मॉडल Kendall Jenner एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका फैशन नहीं बल्कि उनकी ड्रेस पर बना एक धार्मिक प्रतीक है। दरअसल, बहन Kylie Jenner के साथ यॉट ट्रिप की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें Kendall काले रंग की बिकिनी के ऊपर पीले और लाल रंग का कपड़ा पहने नजर आ रही हैं। इस कपड़े पर हिंदू धर्म के पवित्र प्रतीक ‘ॐ’ और त्रिशूल की आकृतियां बनी हुई हैं। तस्वीरें सामने आते ही भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी। कई लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं का अपमान बताते हुए सवाल उठाए कि क्या पवित्र धार्मिक प्रतीकों को फैशन एक्सेसरी की तरह इस्तेमाल करना सही है?गले लगाती नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में समुद्र के किनारे पोज देती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में Kylie ब्लैक मिडी ड्रेस में नजर आईं, वहीं Kendall ने ब्लैक बिकिनी के ऊपर पीले रंग का कपड़ा लपेटा हुआ था। इस कपड़े पर बार-बार ॐ और त्रिशूल के निशान बने हुए थे। जैसे ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, भारतीय यूजर्स का ध्यान Kendall के इस आउटफिट पर चला गया और देखते ही देखते विवाद शुरू हो गया।




