कॉस्मो पीपीएफ ने इंदौर में स्थानीय स्टूडियो के साथ साझेदारी के साथ तैयार किया ब्रांडेड कार प्रोटेक्शन नेटवर्क; क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को बनाया मजबूत

इंदौर, 27 नवंबर 2026: कॉस्मो कंज्यूमर ने अपने बढ़ते कॉस्मो पीपीएफ नेटवर्क के तहत इंदौर में नौ ऑटोमोटिव डिटेलिंग स्टूडियोज़ को अपने साथ जोड़कर और उन्हें ब्रांडिंग देकर अपनी उपस्थिति मजबूत की है। इस पहल के जरिए, कॉस्मो कंज्यूमर ने इंदौर के प्रमुख स्थानीय डिटेलिंग स्टूडियो के साथ साझेदारी की है, जो ऑटोमोटिव प्रोटेक्शन (सुरक्षा) से जुड़े कई तरह के समाधान पेश करते हैं। ये पार्टनर स्टूडियो कॉस्मो कंज्यूमर के पोर्टफोलियो से जुड़ी सभी सेवाएं देते हैं, जिनमें पेंट प्रोटेक्शन फिल्म्स (पीपीएफ), ऑटोमोटिव विंडो फिल्म्स और कॉस्मो गार्ड समाधान शामिल हैं।
ये स्टूडियो कॉस्मो कंज्यूमर के पोर्टफोलियो से कई तरह के समाधान पेश करते हैं। इनमें कॉस्मो पीपीएफ की प्लैटिनम और गोल्ड रेंज के कई विकल्प शामिल हैं, जिन्हें खरोंच और बाहरी नुकसान से बेहतरीन सुरक्षा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। कॉस्मो सनशील्ड की ऑटोमोटिव विंडो फिल्म्स में कूलमैक्स, डिफेंडर, मैक्सटोन और हाल ही में लॉन्च की गई कार्बोमैक्स फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा, इन स्टुडियोज़ में गाड़ी की मजबूती बढ़ाने और उसकी फिनिश बनाए रखने वाले कॉस्मो गार्ड समाधान भी उपलब्ध हैं, जिनमें नैनो सिरेमिक कोटिंग, रबिंग कंपाउंड और पॉलिशिंग कंपाउंड शामिल हैं।
इंदौर में कार की सुरक्षा (प्रिवेंटिव केयर) से जुड़े समाधानों की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने यह विस्तार किया है। इंदौर भारत के सबसे विकसित ऑटोमोटिव मार्केट्स में से एक है। यहाँ बड़ी संख्या में लोगों के पास प्रीमियम और मिड-सेगमेंट कारें हैं, और शहर में ऐसे समाधानों को अपनाने का चलन बढ़ रहा है जो गाड़ी की खूबसूरती को बचाए रखने, गर्मी के असर को कम करने और लंबे समय तक मजबूती सुनिश्चित करने में मदद करते हैं।
इस अवसर पर बात करते हुए, कॉस्मो कंज्यूमर के बिजनेस हेड, श्री अभिनीश दास ने कहा, “इंदौर हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मार्केट है, क्योंकि यहाँ के ग्राहक जागरूक हैं और क्षेत्र में प्रीमियम कार केयर समाधानों की मांग काफी अधिक है। इस मार्केट की संभावनाओं को देखते हुए हमने अपने पार्टनर स्टूडियो नेटवर्क का विस्तार किया है। जो ऑटोमोटिव प्रोटेक्शन के लिए भरोसेमंद और मानक प्रणाली बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।”
इन पार्टनर स्टूडियो के जरिए, कॉस्मो कंज्यूमर का लक्ष्य ऑटोमोटिव आफ्टरमार्केट (जो अभी काफी बिखरा हुआ है) में एकरूपता लाना और ग्राहकों को गुणवत्ता की गारंटी के साथ बेहतरीन अनुभव प्रदान करना है। कंपनी अपने पार्टनर्स के साथ काम करते हुए उन्हें ट्रेनिंग, प्रोडक्ट की जानकारी और ब्रांडिंग में सहयोग प्रदान कर रही है। इससे स्थानीय वर्कशॉप्स ग्राहकों को बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने में सक्षम बन जाएंगे। कंपनी शहर में कई और पार्टनर स्टूडियोज़ को अपने साथ जोड़ेगी ताकि क्षेत्र में इसकी पहुंच और मजबूत हो सके।
कॉस्मो कंज्यूमर (जिसमें कॉस्मो सनशील्ड, कॉस्मो पीपीएफ और कॉस्मो गार्ड शामिल हैं) भारत के मुख्य मार्केट्स में अपने पार्टनर स्टूडियो नेटवर्क का विस्तार जारी रखे हुए है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्राहकों तक अपने ऑटोमोटिव प्रोटेक्शन सॉल्यूशंस की पहुँच को आसान बनाना है। इसी क्रम में इंदौर में नौ नए स्टूडियोज़ को अपने नेटवर्क में शामिल किया गया है। कंपनी ने अपने नेटवर्क को उत्तर भारत में 65 से अधिक, पश्चिम भारत में 70 से अधिक और दक्षिण भारत में 25 से अधिक स्टूडियो तक बढ़ाने की योजना बनाई थी। साथ ही, पूर्वी भारत में भी 30 से अधिक स्टूडियो के जरिए अपनी उपस्थिति मजबूत करने का लक्ष्य रखा था। कुल मिलाकर, कॉस्मो कंज्यूमर ने पूरे भारत (उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम) में लगभग 200 स्टूडियो तक विस्तार करने का लक्ष्य तय किया था



