दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाए – चरण सिंह टांक


अखिल भारतीय सफाई मजदूर कां. ट्रेड यूनियन 7262 की 14 सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए सरकार को मांग पत्र सौंपा
भोपाल, 14 जुलाई। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों की आज बैठक का आयोजन किया गया।
[2:59 pm, 14/07/2024] Sushil Kumar Mishra: राजधानी के इतवारा स्थित मोढ़ समाज भवन में 14 जुलाई को आयोजित बैठक में सफाई कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों को लेकर चर्चा की गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चरण सिंह टांक ने कहा कि प्रदेश के नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद में कार्य कर रहे सफाई कामगारों को नियमित किया जाए। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रमुख महामंत्री टीपी दास एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं प्रदेश अध्यक्ष मगन झांझोट ने बैठक में चर्चा कर शासन प्रशासन को पुनः 14 सूत्रीय ज्ञापन प्रस्तुत कर निराकरण के लिए ध्यान आकर्षित किया गया और कहा गया कि मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
प्रमुख मांगें
संपूर्ण मध्यप्रदेश के नगर निगम और नगर पालिकाओं से सफाई ठेका पूर्ण रूप से समाप्त किया जाए।
सफाई कामगार पति पत्नी में से किसी एक की मृत्यु होने पर अनुकंपा नियुक्ति दी जाए।
सफाई कामगार पद पर रोस्टर प्रणाली पूरी तरह से समाप्त की जाए और सफाई वर्ग के लिए सीधी भर्ती कर नियम शिथिलीकरण किया जाए।
सफाई कर्मचारी की 50 वर्ष से अधिक व 25 से अधिक सेवाकाल पूर्ण होने पर स्वेच्छा सेवानिवृत्त के आधार पर परिवार के एक सदस्य को नियुक्ति का लाभ दिया जाए।
10 अप्रैल 1996 के बाद जो विनियमितिकरण किया गया है, जो वर्ष 2007 से 2016 तक के आदेश हैं उन सभी दैनिक वेतन भोगियों को नियमितीकरण का लाभ दिया जाए।
मध्यप्रदेश शासन द्वारा आदर्श क्रमिक संरचना 2014 को समाप्त किया जाए।
मध्यप्रदेश शासन द्वारा बजट प्रावधान के अंतर्गत चुंगी क्षतिपूर्ति राशि की बहाली की जाए।
सफाई कामगारों की भविष्य निधि काटने के नियमों का सख्ती से पालन हो।
शहरों की आबादी के अनुसार सफाई कामगारों की भर्ती की जाए।
राष्ट्रीय त्योहारों पर सफाई कामगारों से कार्य कराया जाता है तो विशेष भत्ता दिया जाए। सरकार द्वारा सफाई कर्मचारी वित्त विकास निगम गठित किया जाए।
प्रधानमंत्री योजनान्तर्गत सफाई कामगारों के लिए नवीन कालोनियों का निर्माण किया जाए।



