खबरमध्य प्रदेश

मोहम्मद फारूक खत्री पेश कर रहे हैं बाग और ब्लाक प्रिंट के सूट्स और साड़ियां

बाग प्रिंट में काटन के सूट्स एम्ब्राइड वर्क में उपलब्ध


भोपाल, 11वें कुक्षी बाग एवं ब्लॉक महोत्सव का आयोजन राजधानी के वीआईपी रोड स्थित गौहर महल में 7 से 15 फरवरी तक किया जा रहा है। महोत्सव में बाग कुक्षी से 60 से 70 कारीगर अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई हुए हैं। बाग और ब्लाक प्रिंट के निर्माता और थोक तथा खुदरा विक्रेता मोहम्मद फारूक खत्री ने बताया कि इस बार मेले में बाग ब्लॉक प्रिंट लेकर आए हैं जिसमें सिल्क साड़ी, अजरक की साड़ी, कलमकारी की साड़ी और मोडाल साड़ी, माहेश्वरी की साड़ियां अजरक प्रिंट में और चंदेरी साड़ी तथा विभिन्न प्रकार के सूट किफायती दाम पर उपलब्ध हैं। मोहम्मद फारुख खत्री ने बताया कि यह उनका पुश्तैनी व्यवसाय है। इस बार खास तौर पर बाग सूट्स में इम्ब्रायडरी वर्क किया गया है। इसके अलावा बाग कोटन सूट, बाग क्रेप सूट, बाग रियान सूट, बाग सेंटून सूट, बाग रनिंग कलमकारी प्रिंट, डाबू प्रिंट, इंडिगो प्रिंट, बटिक प्रिंट, अजरक प्रिंट, आल ब्लॉक प्रिंटिंग एवं सभी प्रकार के रनिंग फेब्रिक्स, बाग साड़ी, बाग जारजट साड़ी, बाग रियोन साड़ी बाग महेश्वरी साड़ी, बाग क्रेप साड़ी एवं सभी प्रकार की साडियां, बाग बेडशीट आदि उपलब्ध हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button