खबरमध्य प्रदेश
परिचय सम्मेलन रिश्ते खोजने का बेहतर मंच – राजू सेलर


भोपाल, राजधानी स्थित मानस भवन में निषादवंशीय सर्व गोत्रीय समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन रविवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर 150 से अधिक युवक युवतियों ने परिचय देते हुए जीवन साथी को लेकर अपनी पसंद बताई। कार्यक्रम का आयोजन सुभाष रायकवार के द्वारा आयोजित किया गया। समाज के पदाधिकारी राजू सेलर ने कहा कि परिचय सम्मेलन विवाह योग्य युवक युवतियों के लिए रिश्ते खोजने का बेहतर मंच है। अभिभावकों को भी परेशान नहीं होना पड़ता है। आज परिचय सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से समाज के लोग शामिल हुए हैं।



