नव वर्ष मिलन संध्या में गीत संगीत की धूम, एक दूसरे को दीं नववर्ष की शुभकामनाएं


जैन सोशल ग्रुप “जे. एस. जी. राजधानी भोपाल” ने मनाया नव वर्ष उत्सव l
कार्यक्रम का शुभारम्भ “मंगलाचरण” तथा समापन “भक्तामर पाठ” के साथ l
नव वर्ष के आगाज़ पर जैन सोशल ग्रुप “जे एस जी राजधानी भोपाल” द्वारा राजधानी के एम पी नगर स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में नव वर्ष मिलन संध्या का आयोजन किया गया। एक ओर जहाँ शानदार डी.जे. के संगीत पर लोगों के कदम नहीं रुक रहे थे तो वहीं कपल गेम्स, अन्ताक्षरी, चैलेंजिंग गेम्स ने उपस्थित सदस्यों को बांधे रखा। ग्रुप के दम्पति सदस्यों द्वारा प्रस्तुत कपल डांस ने लोगों को बहुत गुदगुदाया और उत्सव में चार चाँद लगा दिए। जैन सोशल ग्रुप “जे एस जी राजधानी भोपाल” द्वारा नव वर्ष 2025 का आगाज़ बेहद खुशनुमा अंदाज़ में नव वर्ष मिलन संध्या का आयोजन कर किया गया, जिसमें दंपत्ति सदस्यों और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ शामिल हो कर गीत, नृत्य और गेम्स् के साथ सुस्वादु भोजन का आनंद लिया। हेमलता जैन रचना ने बताया कि इस कार्यक्रम में जे एस जी परिवार की तीन पीढ़ियों ने एक साथ शिरकत की। एक ओर जहाँ आधुनिक डी.जे. की धुन पर सदस्य जम कर थिरके तो वहीं बॉलीवुड की चुनिंदा स्टार्स की जोड़ियों पर आधारित थीम पर कपल्स द्वारा गीत, नृत्य या संवाद अदायगी के ज़रिये अपनी प्रस्तुतियाँ दीं गयीं l कार्यक्रम का शुभारम्भ मंगलाचरण तथा समापन “भक्तामर पाठ” के साथ किया गया।
कार्यक्रम का सञ्चालन अर्चना गार्डन, निकिता सारणी तथा नेहा जैन ने किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम की सफलता में ग्रुप की महिला सदस्यों ने अभूतपूर्व योगदान दिया। ग्रुप के अध्यक्ष दिनेश गार्डन ने कहा कि हमारे ग्रुप के सभी आयोजनों का गौरवपूर्ण पक्ष यह है कि ग्रुप में सभी आयु वर्ग के सदस्य मौजूद हैं और इन्हें एक-दूसरे से जोड़े रखने में ग्रुप का बहुत बड़ा योगदान है। जे एस जी ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष तथा संस्थापक आदित्य मन्या जैन ने कहा कि यह देखकर बेहद सुखद अनुभूति होती है कि वर्तमान दौर में भी जहाँ बच्चे अपने आयु वर्ग के दोस्तों के साथ क्लब्स आदि में जाकर एन्जॉय करना पसंद करते हैं वहां हमारे ग्रुप के बच्चे और युवा हम सभी के साथ न केवल अपना समय व्यतीत करते हैं बल्कि तैयारियों से लेकर आयोजन में भी उत्साह पूर्ण भागीदारी से साथ धार्मिक आस्थाओं का भी पालन करते हैं और यह संस्कार सुकून देने वाले हैं। आयोजन के दौरान विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कारों का वितरण किया गया। नव वर्ष मिलन संध्या के अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष आदित्य मन्या जैन, पूर्व अध्यक्ष नीरज माणिक जैन, के.एल. जैन, अध्यक्ष दिनेश गार्डन, रजनीश सिंघई, विनोद चौधरी, संजीव जैन, पंकज टेलर, राकेश जैन, डॉ महेंद्र जैन, राजेश जैन, शशांक जैन, सुनील जैन अरिहंत, अरुण सारणी, मनीष जैन प्रगति, भव्य जैन, संजय जैन खली-चुनी, आजाद जैन, सुनील जैन, शशांक जी जैन, सौरभ सतभैया, अमित जैन, सोमांत जैन, सौरभ जैन रेलवे, अंकुर जैन, श्री चंद जैन, रूपेश जैन, रवि जैन, राहुल जैन सहित जैन समाज के अनेक गणमान्य जनों सहित कमेटी के समस्त पदाधिकारियों तथा सदस्य परिवारों ने अपनी सपरिवार गरिमामयी उपस्थिति दर्ज़ कर आयोजन को गौरव प्रदान किया।



