खबरमध्य प्रदेश
भारतीय ज्ञान परंपरा संभाग स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में नूतन कालेज विजयी


सरोजनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविध्यालय, भोपाल की छात्राओं द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत आयोजित संभाग स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। यह प्रतियोगिता शासकीय हमीदिया कालेज भोपाल में दिनांक 3.1.2025 को आयोजित की गई। विजयी लोक नृत्य के समूह की छात्राओं का प्राचार्य डाॅ. दीप्ति श्रीवास्तव एवं डाॅ. अषोक नेमा, प्रषासनिक अधिकारी द्वारा उत्साहवर्धन किया गया। इस प्रतियोगिता में मानसी मालवीय, उर्वशी श्रोती, पूजा तिवारी, दिया सजवान, वैष्णवी अग्निहोत्री, शालिनी कुशवाहा तथा दिव्यांशी शर्मा द्वारा अपना कुशल योगदान दिया गया। नृत्य संयोजन श्रीमती ऋचा पाठक (नृत्य विभाग) द्वारा किया गया। दल प्रबंधक के रूप में डाॅ. कीर्ति वर्मा तथा श्रीमती ऋचा पाठक द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।



