बजट 2025 द्वारा कौशल विकास और ए.आई.-संचालित शिक्षा के लिए राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना पर फोकस किया गया है


बजट 2025 पर डॉ सिद्धार्थ चतुर्वेदी, की प्रतिक्रिया
“बजट 2025 द्वारा कौशल विकास और ए.आई.-संचालित शिक्षा के लिए राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना पर फोकस किया गया है। हमारे युवाओं के लिए विकास और रोजगार के अवसरों के द्वार खोलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल न केवल उन्हें नवीनतम कौशल से लैस करेगी, बल्कि जिज्ञासा और नवाचार की भावना को भी विकसित करेगी। वहीं, लघु-उद्यमों के लिए कस्टमाइज्ड क्रेडिट कार्ड और स्टार्टअप्स के लिए क्रेडिट गारंटी योजना का विस्तार एम.एस.एम.ई. और उद्यमियों को आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाएगा। जल जीवन मिशन का विस्तार 2028 तक ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देने वाली सरकार की प्रतिबद्धता को साबित करता है। इस बजट के दूरदर्शी उपाय, भारत की शिक्षा प्रणाली को मजबूत करेंगे, उद्यमिता को प्रोत्साहित करेंगे और समावेशी विकास के लिए एक मजबूत आधार तैयार करेंगे।”
डॉ सिद्धार्थ चतुर्वेदी, एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, आईसेक्ट समूह



