खबरमध्य प्रदेश

मां सरस्वती का सामूहिक पूजन कर 101 देवी रूपी कन्याओं को शिक्षण सामग्री भेंट कर मनाया गया बसंतोत्सव

बसंतोत्सव पर हुआ सरस्वती पूजन, बांटी शिक्षण सामग्री

शिक्षा की देवी मां सरस्वती की आराधना कर सरस्वती जी का चित्र एंवम शिक्षण सामग्री भेंट की

मां सरस्वती की आराधना के पावन पर्व ‘बसंत पंचमी’ के अवसर पर गुरुनानक मंडल के महिला मोर्चा द्वारा बाजपेयी नगर सेवा बस्ती में मां सरस्वती का सामूहिक पूजन किया गया। 101 कन्याओं को शिक्षण सामग्री एवं मां सरस्वती का चित्र भेंट की गई। इस अवसर पर राकेश कुकरेजा ने बताया कि सभी पर मां सरस्वती की कृपा बनी रहे, बेटियां शिक्षित एवं होनहार हो ऐसी कामना कर बसंतोत्सव मनाया जा रहा है। हमारा उद्देश्य बेटियों को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने में लक्ष्य प्राप्ति में मदद करना है।
इस अवसर पर सुकांति ठकुरिया, राजकुमारी डागोर, लक्ष्मी महाजन, कुसुम दीदी, मीरा दीदी सहित सेंकड़ो बेटियां उपस्थित थी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button