मूक-बधिर एवं दिव्यांग निर्धन बालक बालिका का विवाह संस्कार लायंस क्लब विदिशा, गायत्री परिवार एवं सामाजिक न्याय विभाग विदिशा के सौजन्य से हुआ संपन्न

लायंस क्लब विदिशा सदैव समाज सेवा एवं पीडि़त मानव सेवा में अग्रणी रहा है। यही कारण है कि जब भी सेवा संबंधी कोई जानकारी क्लब पदाधिकारीयों के पास पहुंचती है तो वह तत्परता से अपना योगदान क्लब के द्वारा प्रदान करते हैं। लायंस क्लब विदिशा पदाधिकारी तन मन धन से सेवा में जुट जाते हैं एवं पीडि़त मानव की पीड़ा को हरने का प्रयास करते हैं। लायंस क्लब विदिशा मीडिया प्रभारी लायन सत्येंद्र धाकड़ ने बताया कि गायत्री परिवार विदिशा के द्वारा जैसे ही मूक बधिर सौं .कां. अंजलि अहिरवार विदिशा एवं दिव्यांग चिरंजीवी दिनेश अहिरवार मुखर्जी नगर विदिशा का विवाह संस्कार उनके परिजन करना चाहते हैं। परंतु धन अभाव के कारण परेशान हो रहे हैं। अपने बच्चों का विवाह संस्कार नहीं कर पा रहे हैं। यह बात लायंस क्लब विदिशा की जानकारी में आई तब गायत्री परिवार के सहयोग से सामाजिक न्याय विभाग विदिशा से संपर्क कर होने वाले खर्च की राशि की व्यवस्था की गई। इसमें शहर के गणमान्य व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया गया। जिसमें उन्होंने उपस्थित होकर विभिन्न प्रकार की गिफ्ट एवं आशीर्वाद प्रदान किया। गिफ्ट में किसी ने वस्त्र दूल्हा दुल्हन को प्रदान किया, तो किसी ने बर्तन से, सोने चांदी के आभूषणों से पांव पखारे। लोगों ने किचन में काम आने वाले उपकरण भी उपहार में दिए। इस प्रकार अंजलि एवं दिनेश का विवाह संस्कार बहुत ही धूमधाम के साथ गायत्री शक्तिपीठ राजीव नगर विदिशा में संपन्न हुआ। जिसमें शहर की कई संस्थाएं, व्यापारी वर्ग, राजनेता, समाजसेवी आदि सम्मिलित हुए। लायंस क्लब विदिशा से अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी, पूर्व अध्यक्ष लायन डॉक्टर रवि साहू एवं लायन प्राचार्य श्रीमती जयंती सोनी का कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा।