देशमध्य प्रदेश

6 महीने बाद आज (20 मार्च) निकलेगा सूर्य पूर्व से – सारिका

2025 में आज (20 मार्च) पहली बार सूर्य पूर्व में उदित होकर अस्‍त होगा पश्चिम में

इस साल 2025 में पहली बार सूर्य आज (20 मार्च) ठीक पूर्व दिशा (ईस्‍ट) से उदित होकर ठीक पश्चिम (वेस्‍ट) में अस्‍त होने जा रहा है । यह घटना 6 महीने के अंतराल (22 सितम्‍बर 2024 ) के बाद होने जा रही है । इस बारे में जानकारी देते हुये नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि आज( 20 मार्च) को भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजकर 31 मिनिट पर मार्च इक्‍वीनॉक्‍स की घटना होने जा रही है । इसमें पृथ्‍वी के झुकाव में सूर्य की परिक्रमा करते रहने के कारण सूर्य भूमघ्‍य रेखा के ठीक लंबवत होगा ।

गलत मान्‍यता प्रचलित है –

सारिका ने बताया कि इस दिन मान्‍यता है कि दिन रात बराबर होते हैं जो कि पूरी तरह सत्‍य नहीं है । आपके शहर में 15 मार्च को दिन और रात लगभग बराबर थे और दिन की अवधि लगभग 12 घंटे और कुछ सेकंड थी । जबकि आज ( 20 मार्च) दिन की अवधि 12 घंटे 06 मिनट से अधिक होगी इस तरह दिन और रात पूरी तरह बराबर नहीं होगें । इस तरह मार्च इक्‍वीनॉक्‍स की दिनांक के कुछ दिन पहले ही दिन और रात लगभग बराबर होते हैं ।

क्‍या खास होगा –

सारिका ने बताया कि आज (20 मार्च को) सूर्य भूमध्‍यरेखा के ठीक लंबवत होगा । इससे सूर्य ठीक पूर्व दिशा में उदित होगा तथा ठीक पश्चिम दिशा में अस्‍त होगा । यह घटना साल में सिर्फ दो ही दिन होती है । इस साल अब यह घटना 22 सितम्‍ब्‍ार 2025 को होगी ।

– सारिका घारू

 

नगर दिनांक सूर्योदय सूर्यास्‍त दिन की अवधि

(2025) प्रात: सायं:

भोपाल 20 मार्च 6:24 6:31 12 घंटे 06 मिनिट 58 सेकंड

15 मार्च 6:29 6:29 12 घंटे 00 मिनिट 11 सेकंड

 

उज्‍जैन 20 मार्च 6:30 6:37 12 घंटे 06 मिनिट 58 सेकंड

15 मार्च 6:35 6:36 12 घंटे 00 मिनिट 13 सेकंड

 

नर्मदापुरम 20 मार्च 6:23 6:30 12 घंटे 06 मिनिट 58 सेकंड

15 मार्च 6:27 6:28 12 घंटे 00 मिनिट 19 सेकंड

 

रायसेन 20 मार्च 6:17 6:24 12 घंटे 06 मिनिट 57 सेकंड

15 मार्च 6:22 6:22 12 घंटे 00 मिनिट 12 सेकंड

 

सीहोर 20 मार्च 6:25 6:32 12 घंटे 06 मिनिट 58 सेकंड

15 मार्च 6:30 6:30 12 घंटे 00 मिनिट 12 सेकंड

– सारिका घारू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button