खबरमध्य प्रदेशहेल्थ

पंचकर्म और आयुर्वेदिक दवाओं से जड़ से बीमारियों का निदान संभव- डॉ. अभिषेक मिश्रा

श्री विश्व चैतन्य आयुर्वेद एवं पंचकर्म चिकित्सालय में बीमारियों का हो रहा सफल इलाज


भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित वन मेले में विश्व चैतन्य एवं पंचकर्म चिकित्सालय के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। यहां पर कई प्रकार के उत्पादों के साथ ही बीमारियों का इलाज आयुर्वेदिक तरीके से किया जा रहा है। वैद्य डॉक्टर अभिषेक मिश्रा ने बताया कि श्री विश्व चैतन्य आयुर्वेद एवं पंचकर्म चिकित्सालय राजधानी के औरा माल के पास त्रिलंगा में स्थित है । उन्होंने कहा कि हम ऑथेंटिक आयुर्वेदिक चिकित्सा के माध्यम से बीमारियों का उपचार कर रहे हैं जो कि अष्टांग और चरक में वर्णित पंचकर्म की विधाएं हैं।  उन्होंने कहा कि अनेक प्रकार की व्याधियों जैसे सर्वाइकल  स्पॉन्डिलाइटिस के मरीज जिन्हें सर्जरी की जरूरत होती है उनका उपचार आयुर्वेदिक पद्धति से किया जा रहा है।  डॉक्टर अभिषेक मिश्रा ने कहा कि पंचकर्म और मेडिसिन की सहायता से आईईवीएस, अल्सरेटिव कोलाइटिस और कोलाइटिस का इलाज किया जाता है। उन्होंने कहा कि मनोवा सोतस के लिए आयुर्वेद बहुत अच्छे से कम कर रहा है। हमारे अस्पताल में डॉक्टरों की टीम है।  डॉक्टर प्रियंवदा गायनी और मनोविज्ञान तथा गट के लिए उपचार करती हैं । डॉक्टर मिश्रा ने कहा कि  मैं त्वचा से संबंधित बीमारियों का उपचार करता हूं।  डॉ अभिषेक मिश्रा ने कहा कि जैसा की हमारे स्टाल में बिफोर और आफ्टर के छायाचित्र लगे हैं जिसके माध्यम से प्रदर्शित होता है कि पहले मरीज की स्थिति क्या थी और उपचार के बाद उसमें  कितना सुधार आया। डॉक्टर अभिषेक मिश्रा ने कहा कि आयुर्वेद त्रिदोषात्मक विज्ञान है। रोग यानी व्याधि का कारण पता करके उसे जड़ से दूर किया जाता है ।उन्होंने कहा कि भोपाल आयुर्वेद रिच स्थान है यहां पर 22 आयुर्वेदिक कॉलेज हैं और नर्मदा वैली है यहां पर आयुर्वेदिक उत्पादों की प्रचुर मात्रा में उपलब्धता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button