खबरमध्य प्रदेश

आप मेरा साथ दो मै आपको सम्मान जनक पेंशन दूँगा 19 जनवरी 26 को ई पी एफ ओ कमिश्नर को ज्ञापन सौपेंगे

सेवानिवृत अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के महा सचिव अरुण वर्मा एवं राष्ट्रीय संघर्ष समिति के धारकर ने बताया कि राष्ट्रीय संघर्ष समिति ई पी एस 95 के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत जी ने ई पी एस 95 पेंशनर्स के सम्मान जनक जीवन यापन के लिए रुपये 7500 + डी ए एवं मेडिकल सुबिधा लागू कराने के लिए पूरे देश मे ई पी एफ ओ कमिश्नर सांसद तथा कलेक्टर को ज्ञापन देने का आव्हान किया है हम सभी का प्रथम कर्तव्य बनता है कि उनके समर्थन मे पेंशन वृद्धि का आदेश जारी करने के लिए ज्ञापन सौपा जाए
राष्ट्रीय संघर्ष समिति एवं सेवानिवृत अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन द्वारा 19 जनवरी को 1.30 बजे ई पी एफ कमिश्नर को ई पी एस 95 पेंशनर्स को रुपये 7500 + डी ए एवं मेडिकल सुविधा लागू करने के लिए प्रधान मंत्री के नाम ज्ञापन सौपा जायेगा
अत: आप सभी साथियों से विनम्र अनुरोध है कि निर्धरित समय दिनांक 19 जनवरी 2026 को 1.30 बजे ई पी एफ ओ कार्यालय अरेरा हिल्स भोपाल मे उपस्थित रहकर ज्ञापन सौंपने के अभियान को सफल बनाएं
आप मेरा साथ दो मै तुम्हे सम्मानजनक पेंशन दूँगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button