खबरमध्य प्रदेश

बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध केन्द्र में गणतंत्र दिवस मनाया गया

बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध केंद्र में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने देशभक्ति की कविताओं एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को गरिमामय बनाया। पूर्व प्रधान जिला न्यायाधीश श्री उमेश कुमार गुप्ता एवं श्री योगेश कुमार गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा बच्चों को भारतीय संविधान के अध्ययन हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मधुलता शर्मा ने किया। इस अवसर पर श्रीमती सरोज दवे, सुनील दुबे, वीरेंद्र गोहिया, संजीव, संध्या पुरी, इंदिरा त्रिवेदी, राजकुमारी चौकसे, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, अनुभूति शर्मा, रेनू ममतानी, रेखा भटनागर, पी.एस. रावत एवं निदेशक महेश सक्सेना सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में डॉ. अनीता तिवारी ने आभार प्रदर्शन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button