खबरमध्य प्रदेश

विक्रमादित्य कॉलेज में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया

 

भोपाल। विक्रमादित्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के रातीबड़ स्थित कैंपस में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रांगण में ध्वजारोहण रातीबड़ ग्राम के सम्मानित बुजुर्ग श्री गोपीलाल कुशवाह द्वारा किया गया । ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान एवं वन्देमातरम की संगीतमयी प्रस्तुति कालेज के छात्र – छात्राओं द्वारा दी गई। इस अवसर पर संस्था के चेयरमेन श्री आदित्य नारोलिया एवं प्राचार्य डॉ. दीपिका सिंह उपस्थित थे। डॉ. दीपिका सिंह ने छात्रों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुये कहा कि आज भी समाज में फैली हुई बुराईयों से लड़ने के लिये हमें संगठित होकर सम्मिलित प्रयास करना होगा तभी हम एक सशक्त भारत का निर्माण कर पायेंगे। छात्रों को आजादी और गणतंत्र के मायने समझाते हुये कहा कि भारत विश्वगुरू बनने की ओर अग्रसर है। हमने जिस तरह से अपनी संस्कृति और सभ्यता को सम्भाले रखा है उसे खोने नही देना चाहिये। उन्होंनें कहा कि आज के युवा पीढ़ी टेक्नालॉजी से जुड़ी है, उन्हें यह निर्धारित करना है कि वे उसका किस तरह सही इस्तेमाल करें, जिससे उनका समग्र विकास में योगदान हो। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित हुयें। कार्यक्रम के संचालक प्राध्यापिका डॉ. श्वेता तिवरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button