निषादवंशीय समाज की वैवाहिक परिचय पत्रिका 2026 का विमोचन
विवाह योग्य युवक -युवतियों को निःशुल्क पत्रिका भेंट की गई -सुभाष रायकवार


भोपाल। रविवार 1 फरवरी 2026 को गांधी भवन पालीटेक्निक चौराहा भोपाल में निषादवंशीय समाज की वैवाहिक परिचय पत्रिका 2026 का विमोचन नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के संस्थापक स्व. छोटेलाल रायकवार के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात समिति के संरक्षक गण जमुना प्रसाद सोंधिया , सीताराम बाथम , बालकिशन रायकवार, शांता रायकवार , सोहनलाल सोंधिया , रामसेवक कर्णधार माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके साथ ही समिति के महामंत्री मुकेश केवट , सह महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल रायकवार , वरिष्ठ कोषाध्यक्ष राजेन्द्र रायकवार , सह महामंत्री संजय माझी , उपाध्यक्ष घनश्याम रायकवार , कमलेश खरे , मुन्नालाल सोंधिया आदि का स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ दीपचंद रायकवार एवं जगदीश रायकवार के द्वारा अपने सुंदर गीतों से कार्यक्रम को और सुंदरता प्रदान की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित युवक-युवती एवं उनके अभिभावकों को निःशुल्क पत्रिका वितरित की गई।




