खबर

पहाड़ों पर मैगी बेचकर होती है कितनी कमाई? युवक ने गल्ला दिखाया तो नौकरी वालों के खड़े हो गए कान

मैगी का क्रेज घर से लेकर पहाड़ों तक हर जगह है. बच्चे हों या बड़े, हर कोई इसे बड़े चाव से खाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पहाड़ों में मैगी बेचने वाले की एक दिन की कमाई कितनी हो सकती है?

सोशल मीडिया पर एक कंटेंट क्रिएटर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वो पहाड़ों पर एक स्टॉल लगाकर यह एक्सपेरिमेंट किया कि एक दिन में मैगी बेचकर कितनी कमाई हो सकती है. लेकिन उसकी कमाई सुनकर नौकरी करने वाले के कान खड़े हो गए.

yeah_badal नाम से इंस्टाग्राम पेज चलाने वाले Badal Thakur का पहाड़ों पर मैगी बनाता वीडियो बेहद खास है. जब बादल ने मैगी बनाना शुरू किया, तो कड़ाके की सर्दी के बीच पहाड़ों पर मैगी खाने वालों की लाइन लग गई. कंटेंट क्रिएटर ने 70 रुपये में लोगों को मैगी बनाकर खिलाई. देखते-देखते 300 मैगी उसने बेच डाली.

पहाड़ों पर मैगी बेचकर एक दिन में हुई 21 हजार की कमाई

वीडियो के आखिर में बादल ने अपनी कमाई का खुलासा किया. उसने बताया, 70 रुपये के हिसाब 300 मैगी बेचकर उसने दिनभर में 21000 रुपये की कमाई कर ली.

सोशल मीडिया पर आ रहे मजेदार कमेंट्स

सोशल मीडिया पर जब लोगों ने वीडियो को देखा तो हैरान रह गए. theishikadidwania नाम के यूजर ने लिखा, अब तो शायद पहाड़ पर शिफ्ट होकर मैगी स्टॉल खोलने का टाइम आ गया है. एक ने पूछ लिया, क्या इंटर्नशिप मिल जाएगी??.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button