खबर
पापा आप भारतीय, हम कोरियाई, फिर किसी भारतीय से शादी कैसे?’; गाजियाबाद की तीन बहनों के सुसाइड में नया मोड़



पुलिस के मुताबिक, मोबाइल फोन की लत और कोरियाई लवर गेम से प्रभावित तीनों बहनें फोन छीन लिए जाने से आहत थीं। दिल दहला देने वाली यह घटना साहिबाबाद के टीलामोड़ की भारत सिटी सोसायटी में मंगलवार देर रात करीब दो बजे हुई। पुलिस को किशोरियों के कमरे से पॉकेट डायरी मिली है, जिसमें आठ पेज का सुसाइड नोट लिखा गया है।
रोज घंटों खेला करती थीं कोरियाई गेम