खबरमध्य प्रदेश
बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में राजेन्द्र दास जी करेंगे गौ कथा एवं गौ आधारित खेती पर कथा



बसामन मामा गौवंश वन्य विहार रीवा में 12 फरवरी से 14 फरवरी तक श्री जगदगुरू द्वाराचार्य अग्रपीठाधीश्वर एवं श्रीमलूक पीठाधीश्वर श्री राजेन्द्र दास जी महाराज अपनी अमृतवाणी से गौकथा एवं गौ आधारित प्राकृतिक खेती पर कथा करेंगे। यह आयोजन प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि इस दिव्य आयोजन के माध्यम से गौसंरक्षण, गौ आधारित प्राकृतिक खेती एवं सनातन मूल्यों को नई दिशा और सशक्त प्रोत्साहन मिलेगा। गौ अभ्यारण्य परिसर में आयोजित होने वाली कथा अप्रतिम व भव्य होगी। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने गौ भक्त एवं गौ कथा वाचक श्री राजेन्द्र दास जी की कथा का श्रवण करने का सभी से आह्वान किया है।


