खेल

आरसीबी ने 6 विकेट से जीता फाइनल, 2024 के बाद दूसरी बार जीता खिताब; दिल्ली फिर चूकी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की दिल्ली कैपिटल्स पर छह विकेट से जीत के साथ महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का समापन हो गया। गुरुवार को वडोदरा में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 19.4 ओवर में चार विकेट खोकर 204 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

आरसीबी ने छह विकेट से जीता फाइनल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की दिल्ली कैपिटल्स पर छह विकेट से जीत के साथ महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का समापन हो गया। गुरुवार को वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 19.4 ओवर में चार विकेट खोकर 204 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

11:01 PM, 05-Feb-2026

RCB vs DC Final Live: मंधाना को हेनरी ने बोल्ड किया

आरसीबी को चौथा झटका चिनेल हेनरी ने दिया। उन्होंने स्मृति मंधाना को बोल्ड किया। वह 41 गेंदों में 87 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। अब नादिन डी क्लार्क और राधा यादव क्रीज पर मौजूद हैं।

10:57 PM, 05-Feb-2026

RCB vs DC Final Live: आरसीबी को 181 पर तीसरा झटका

आरसीबी को तीसरा झटका नंदिनी शर्मा ने दिया। उन्होंने ऋचा घोष को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ छह रन बना सकीं। अब मंधाना का साथ देने नादिन डी क्लार्क आई हैं। 18 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर तीन विकेट पर 186 रन है।

10:52 PM, 05-Feb-2026

RCB vs DC Final Live: आरसीबी को दूसरा झटका

आरसीबी को दूसरा झटका मिन्नू मणि ने दिया। उन्होंने शेफाली वर्मा के हाथों जॉर्जिया वॉल को अपना शिकार बनाया। वह 54 गेंदों में 79 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। जॉर्जिया और मंधाना के बीच दूसरे विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी हुई। अब ऋचा घोष आईं हैं। 17 ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 177 रन है। आरसीबी को जीत के लिए 18 गेंदों में 27 रन की जरूरत है।

10:43 PM, 05-Feb-2026

RCB vs DC Final Live: जॉर्जिया और मंधाना के बीच 150+ रन की साझेदारी

जॉर्जिया वॉल (79) और स्मृति मंधाना (77) के बीच दूसरे विकेट के लिए 160 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर एक विकेट पर 169 रन है।

10:26 PM, 05-Feb-2026

RCB vs DC Final Live: मंधाना का पचासा

जॉर्जिया वॉल के बाद स्मृति मंधाना ने भी अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने 24 गेंदों में पचासा जड़ा।

RCB vs DC Final Live: 37 गेंदों में जॉर्जिया का पचासा

37 गेंदों में जॉर्जिया वॉल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। वह स्मृति मंधाना के साथ 100 रनों की साझेदारी निभा चुकी हैं। कप्तान भी अर्धशतक के करीब हैं। आरसीबी का स्कोर 11 ओवर के बाद एक विकेट पर 109 रन है।

09:49 PM, 05-Feb-2026

RCB vs DC Final Live: आरसीबी को पहला झटका

आरसीबी को पहला झटका नौ के स्कोर पर चिनेल हेनरी ने दिया। उन्होंने ग्रेस हैरिस को बोल्ड किया। वह सिर्फ नौ रन बना सकीं। अब कप्तान मंधाना का साथ देने जॉर्जिया वॉल आईं हैं।

09:35 PM, 05-Feb-2026

RCB vs DC Final Live: आरसीबी की पारी शुरू

आरसीबी की पारी शुरू हो चुकी है। स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस क्रीज पर मौजूद हैं।

09:16 PM, 05-Feb-2026

RCB vs DC Final Live: दिल्ली ने आरसीबी के सामने रखा 204 रन का लक्ष्य

जेमिमा रोड्रिग्स की अर्धशतकीय की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी के सामने 204 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने 20 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button