मत्स्य महासंघ द्वारा हायर पेंशन के पात्र सेवानिवृत कर्मचारियों की जानकारी समय पर नही भेजा ई पी एफ ओ ने हायर पेंशन निरस्त किया
राष्ट्रीय संघर्ष समिति ई पी एस 95 मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण वर्मा ने मत्स्य महासंघ द्वारा हायर पेंशन के पात्र सेवानिवृत कर्मचारियों की जानकारी समय पर नही भेजनें का कड़ा विरोध करते हुए बताया की मत्स्य महासंघ द्वारा हायर पेंशन के पात्र सेवानिवृत कर्मचारियों की जानकारी समय पर नही भेजनें की वजह से 22 कर्मचारियों का हायर पेंशन निरस्त कर दिया गया है जिसकी वजह से कर्मचारियों मे भारी असंतोष व्याप्त है सेवानिवृत कर्मचारियों का कहना है कि मत्स्य महासंघ द्वारा ई पी एस ओ से हायर पेशन देने का प्रयास करे अथवा महासंघ हायर पेंशन का भुगतान करे अन्यथा हाई कोर्ट मे याचिका दायर की जाएगी क्योकि हमारे द्वारा समय पर विकल्प भरकर जानकारी मत्स्य महासंघ मे प्रस्तुत की गई है कल प्रबंध संचालक से मिलकर हायर पेंशन ई पी एफ ओ से हायर पेंशन दिलाने के लिए अनुरोध करेंगे
अत: राष्ट्रीय संघर्ष समिति के प्रदेश् उपाध्यक्ष एवं सेवानिवृत अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के महासचिव अरुण वर्मा ने मत्स्य महासंघ के प्रबंध संचालक एवं क्षेत्रीय आयुक्त कर्मचारी भविष्य संगठन से अनुरोध किया है की सेवानिवृत कर्मचारियों के साथ न्याय किया जाए साथ ही हायर पेंशन का भुगतान किया जाए अन्यथा धरना प्रदर्शन किया जायेगा साथ ही हाई कोर्ट मे याचिका दायर की जाएगी जिसकी समस्त जबाबदारी प्रबंधन की होगी


