खबर
महादेव, मेरी जिंदगी में बचा ही क्या है?’: सुसाइड नोट लिख 5वीं मंजिल से कूदी युवती, अधूरा रह गया बरखा का सपना
जांच में पता चला है कि युवकी को उसकी नानी ने पढ़ाया लिखाया है। पुलिस को परिजन ने बताया कि युवती पिछले कई दिन से मानसिक रूप से तनाव में रहती थी।


ग्रेटर नोएड के ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जलपुरा गांव में एक 30 वर्षीय युवती ने सुसाइड नोट लिखकर पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच शुरू कर दी है।


