खबर

सफदरजंग इलाके में लगी भीषण आग, दिखाई दीं ऊंची लपटें; मौके पर दमकल की छह गाड़ियां

मौके पर दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौजूद हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी जिले के सफदरजंग एंक्लेव थाना क्षेत्र में सफदरजंग एंक्लेव फ्लाईओवर के नीचे बने एनडीएमसी के स्टोर में शुक्रवार शाम को भयंकर आग लग गई। मौके पर दमकल विभाग की 6 गाडियों पहुंची थीं। आग से किसी के हताहत होने के समाचार नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि शुक्रवार शाम को करीब 6 बजे, सरोजिनी नगर थानाध्यक्ष को एक जिम्मेदार नागरिक से सफदरजंग फ्लाईओवर के नीचे, प्राचीन शिव मंदिर के पास स्थित एनडीएमसी गोदाम में भीषण आग लगने की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस स्टाफ के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां गोदाम में आग की तेज लपटें देखी गईं। पुलिस स्टाफ ने तुरंत और सुरक्षित तरीके से आग से प्रभावित इलाके से सभी लोगों को बाहर निकाला। नागरिक द्वारा समय पर दी गई सूचना के कारण कोई बड़ी घटना टल गई।मौके पर छह फायर टेंडर पहुंचे थे। आग पर कुछ ही समय में काबू कर लिया गया। देर रात तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button