खबरखेल
उद्घाटन समारोह में जलवा बिखेरेंगे बादशाह और नोरा फतेही, जानें कितने बजे से शुरू होगा कार्यक्रम
टी20 विश्व कप का आगाज शनिवार से होने जा रहा है। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और सभी 20 टीमें इसमें अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं। पहले दिन उद्घाटन समारोह भी होना है। आइए जानते है उद्घाटन समारोह कितने बजे से शुरू होगा।


टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत शनिवार से होगी। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जा रहा है जिसमें 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली गत चैंपियन भारतीय टीम खिताब की सबसे प्रबल दावेदार है। भारत के पास लगातार दूसरा और कुल तीसरा टी20 विश्व कप का खिताब जीतने का मौका होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत भव्य उद्घाटन समारोह से होगी जिसमें बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह और अभिनेत्री नोरा फतेही अपने प्रदर्शन से चार चांद लगाएंगे।


