अग्नि स्वरूप शिवलिंग जिनका ना आदि था ना अंत था का प्रादुर्भाव महाशिवरात्रि के दिन ही हुआ था लायन अरुण कुमार सोनी
शिव जयंती महोत्सव कार्यक्रम ब्रह्माकुमारी सेंटर किले अंदर में हुआ आयोजित





प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय किला अंदर विदिशा केंद्र पर ब्रह्माकुमारी दीदी कौशल्या बहन के द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर नव दसकोउत्सव 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम संपन्न हुए।
भाई जी डॉक्टर जीवन लाल मालवीय जी ने बताया कि राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं लायंस इंटरनेशनल मल्टीपल तथा डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी के मुख्य आतिथ्य, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीदी ज्योति शाह, रीजन चेयर पर्सन लायन संध्या शिलाकारी, बहन पूनम ठाकुर हवेली वाली एवं उर्मिला बहन के विशेष आतिथ्य तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के लिए अंदर केंद्र की संचालिका दीदी की अध्यक्षता में अतिथियों को तिलक, पुष्पमाला एवं महिलाओं को सुहाग सामग्री के साथ स्वागत, वंदन अभिनंदन किया गया। शिव बाबा की पूजा अर्चन वंदन के पश्चात दीप प्रज्वलन के साथ कैंडल प्रकाश अतिथियों द्वारा किया गया। जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने सहभागिता की। शिव बाबा के साथ झंडा वंदन कार्यक्रम संपन्न हुआ। जहां पर मनमोहक सजावट के साथ ईश्वरी स्वरूप में उपस्थित प्यारे प्यारे बच्चे सभी का आकर्षण का केंद्र बने रहे।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में महाशिवरात्रि के महत्व को बताते हुए कहा कि आज ही के दिन भगवान शिवलिंग अग्नि स्वरूप में प्रकट हुए थे। जिनका ना आदि था ना कोई अंत था। आज ही के दिन मां पार्वती एवं शिव जी का विवाह हुआ था। आज ही के दिन समुद्र मंथन में निकले विष का शिव जी ने विषपान किया था। जिसकी वजह से उनका कंठ नीला हो गया था और उन्हें नीलकंठ कहा गया। आज की रात्रि में शिव जगत के सारे शिवलिंगों में प्रवेश करते हैं। ऐसी विभिन्न धार्मिक एवं पुराणों के दृष्टांत से आपने शिवरात्रि के महत्व से सभी को अवगत कराया।
केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी दीद के द्वारा शिव जयंती के बारे में लोगों का अवगत कराते हुए बताया गया की 1936 से आज 2026 में लगातार इसे हम मनाते आ रहे हैं। इस प्रकार से यह नवदशको 90 वीं शिव जयंती त्रिमूर्ति महोत्सव कार्यक्रम हम मना रहे हैं। आपने लोगों को शिव बाबा के बारे में विभिन्न प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करते हुए लोगों को आध्यात्म की ओर प्रेरित किया। रीजन चेयरपर्सन ने अपने वक्तव्य में लोगों को आध्यात्म से जुड़ने के लिए प्रेरित किया तथा अपने अनुभव को लोगों से शेयर किया।अन्य अतिथियों के द्वारा भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए एवं शुभकामनाएं प्रदान की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार व्यक्त भाई जी डॉक्टर जीवन लाल मालवीय जी द्वारा किया गया। प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



