खबरमध्य प्रदेश
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रदेशवासियों को दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएँ


भोपाल 14 फ़रवरी 2026उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने समस्त प्रदेशवासियों को पावन पर्व महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का यह पवित्र पर्व भगवान शिव की आराधना, तप, संयम और आध्यात्मिक जागरण का प्रतीक है। यह उत्सव हमें सत्य, करुणा और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बाबा महाकाल से सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की है। उन्होंने कामना की है कि यह पावन पर्व प्रदेश में खुशहाली, उन्नति और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।



