खबरबिज़नेस

टॉप-10 कंपनियों में छह के बाजार पूंजीकरण ₹3 लाख करोड़ तक घटे, TCS और इंफोसिस को सबसे ज्यादा नुकसान

शेयर बाजार में गिरावट का असर देश की कई शीर्ष कंपनियों पर भी देखने को मिला है। इसमें प्रमुखत: टीसीएस और इंफोसिस शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार इन कंपनियों का कुल मार्केट वैल्यू मिलाकर ₹3 लाख करोड़ से ज्यादा घट गई। हालांकि कई कंपनियों को फायदा भी हुआ है।

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट का असर देश की सबसे बड़ी कंपनियों पर भी साफ दिखा। टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 6 कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू मिलाकर ₹3 लाख करोड़ से ज्यादा घट गई। इस गिरावट में सबसे ज्यादा नुकसान आईटी सेक्टर की बड़ी कंपनियों टीसीएस और इंफोसिस को हुआ।

बाजार में गिरावट का असर
बीएसई सेंसेक्स पिछले हफ्ते 953.64 अंक (लगभग 1.14%)  गिरा। इस कमजोरी का सीधा असर बड़ी कंपनियों की वैल्यू पर पड़ा। जिन कंपनियों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ, उनमें –

  • टीसीएस – मार्केट वैल्यू करीब ₹90,199 करोड़ घटी। इसकी कुल वैल्यू घटकर लगभग ₹9.74 लाख करोड़ रह गई।
  • इंफोसिस – मार्केट वैल्यू में करीब ₹70,780 करोड़ की गिरावट। जिससे कुल मार्केट कैप लगभग ₹5.55 लाख करोड़ रह गया।
  • एचडीएफसी बैंक – मार्केट वैल्यू में करीब ₹54,628 करोड़ का नुकसान।
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज – मार्केट वैल्यू वैल्यू लगभग ₹41,883 करोड़ कम हुई।
  • एलआईसी – इसकी मार्केट वैल्यू में करीब ₹23,972 करोड़ की गिरावट दर्ज हुई।
  • भारती एयरटेल – मार्केट वैल्यू में लगभग ₹19,245 करोड़ की कमी।

किन कंपनियों को फायदा हुआ?
हालांकि इस दौरान कुछ कंपनियों की मार्केट वैल्यू बढ़ी भी है। इसमें-

  • एसबीआई –  करीब ₹1.22 लाख करोड़ का बड़ा उछाल।
  • बजाज फाइनेंस – इसके मार्केट वैल्यू में ₹26,414 करोड़ की बढ़त।
  • लार्सन एंड टुब्रो – मार्केट वैल्यू में ₹14,484 करोड़ की बढ़त।
  • आईसीआईसीआई बैंक – इसके मार्केट वैल्यू में ₹5,720 करोड़ की बढ़त।

सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग
मार्केट वैल्यू के हिसाब से टॉप-10 में क्रम इस प्रकार रहा।

  1. रिलायंस इंडस्ट्रीज
  2. एचडीएफसी बैंक
  3. भारती एयरटेल
  4. एसबीआई
  5. आईसीआईसीआई बैंक
  6. टीसीएस
  7. बजाज फाइनेंस
  8. लार्सन एंड टुब्रो
  9. इंफोसिस
  10. एलआईसी

गिरावट की बड़ी वजह
विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक बाजारों में कमजोरी और आईटी सेक्टर पर दबाव के साथ-साथ निवेशकों की सतर्कता इस गिरावट की बड़ी वजह रही। इन कारणों से बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button