मधुमक्खी का हमला कैसे मौत की वजह बनता है? UP में क्रिकेट अंपायर की मौत
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मधुमक्खी के हमले से मौत का मामला सामने आया है. बुधवार को KDMA क्रिक्रेट लीग के मैच के दौरान सीनियर अंपायर माणिक गुप्ता पर मधुमक्खियों ने हमला किया. अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अब सवाल उठता है कि मधुमक्खी का हमला कैसे मौत का खतरा बढ़ा देता है? क्या है इसके पीछे का साइंस? हमले के बाद क्या करें? हमले की आशंका को कैसे कम करें? आइए आसान भाषा में समझते हैं.


उत्तर प्रदेश में मधुमक्खी के हमले से मौत होने का मामला सामने आया है. प्रदेश के उन्नाव में बुधवार को KDMA क्रिक्रेट लीग के मैच के दौरान सीनियर अंपायर माणिक गुप्ता पर मधुमक्खियों ने हमला किया. अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मधुमक्खी के हमले से हुई मौत का मामला चर्चा में बना हुआ है. अब सवाल उठता है कि मधुमक्खी का हमला कैसे मौत का खतरा बढ़ा देता है? क्या है इसके पीछे का साइंस? आइए आसान भाषा में समझते हैं.
क्लीवलैंड क्लीनिक की रिपोर्ट कहती है, मधुमक्खी का डंक सिर्फ दर्द ही नहीं देता, मौत की वजह भी बन सकता है. इसकी शुरुआत तब होती है जब मधुमक्खी किसी इंसान की स्किन पर डंक मारती है और अपना जहर उसके शरीर में छोड़ती है. कुछ मामलों में शरीर इसके जहर पर बहुत तेजी रिएक्ट करता है. एलर्जी के रूप इसके लक्षण नजर आते हैं और तत्काल डॉक्टर की मदद की जरूरत होती है.



