तार पर चढ़ते ही सांप को लगा जोरदार झटका, फिर भी नहीं आया बाज; देखिए क्या किया
सांप भी कभी-कभी कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसे देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. अब इस सांप को ही देख लीजिए. तार पर ऊपर चढ़ने के चक्कर में उसे कई बार करंट लगा, क्योंकि उस तार में ही करंट था, लेकिन फिर भी वो बार-बार वहीं हरकत करता रहा.


सोशल मीडिया पर सांपों के वीडियोज भी खूब वायरल होते रहते हैं. कभी दो सांप आपस में लड़ते हुए नजर आते हैं तो कभी कोई सांप किसी जानवर का शिकार करते नजर आता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक सांप का वीडियो वायरल हो रहा है, लेकिन इसमें न तो लड़ाई देखने को मिलती है और न ही वो किसी का शिकार करता नजर आता है बल्कि इसमें तो सांप बिजली के एक तार पर चढ़ने की कोशिश करता नजर आता है. हालांकि जैसे ही सांप तार पर चढ़ता है, उसे जोरदार करंट का झटका लगता है, लेकिन फिर भी वो अपनी हरकत से बाज नहीं आता और जितनी बार भी तार पर चढ़ता है, उतनी बार उसे करंट लगता है.
आप देख सकते हैं कि एक जंगल जैसे इलाके में कुछ तार लगे हुए नजर आते हैं और उन तारों के ऊपर एक सांप चढ़ने की कोशिश करता नजर आता है. आमतौर पर ये तार देखने में तो ऐसे लगते हैं जैसे किसी ने उनकी मदद से बाड़ा बनाया हो, लेकिन सबसे ऊपर जो तार लगा हुआ होता है, उसमें करंट होता है. अब सांप को तो ये पता नहीं होता कि उस तार में करंट है, ऐसे में वो बार-बार उस तार के ऊपर चढ़ने की कोशिश करता है और हर बार उसे बिजली का झटका लगता है. वो तो गनीमत रही कि सांप उस तार से चिपका नहीं, वरना करंट की वजह से सीधे उसकी जान ही निकल जाती.



