इसे कहते हैं सर्वगुण संपन्न बहू! दुल्हन ने घर में एंट्री से पहले किया ऐसा काम, देख खुश हो गए लोग

सोशल मीडिया पर एक दुल्हन का दिल खुश कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो ससुराल में एंट्री से पहले चावल के लोटे को पैरों से गिराने के बजाय हाथ से गिराकर और घर को प्रणाम करके ही अंदर एंट्री लेती है. अब लोग कहने लगे हैं कि ऐसी संस्कारी बहू हर घर में होनी चाहिए.
शादियों का सीजन आते ही सोशल मीडिया पर इससे जुड़े वीडियोज की बाढ़ आ जाती है. किसी वीडियो में दूल्हा-दुल्हन डांस करते या गाना गाते नजर आते हैं तो किसी वीडियो में शादी से जुड़ी तरह-तरह की रस्में देखने को मिलती हैं. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें शादी के बाद की रस्म देखने को मिलती है और ये रस्म ऐसी है, जिसे करके दुल्हन सबका दिल जीत लेती है. दरअसल, नई-नवेली दुल्हन ससुराल वाले घर में एंट्री से पहले ऐसा काम करती नजर आती है कि लोग उसे ‘सर्वगुण संपन्न बहू’ कहने लगे हैं.
आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन और कुछ मेहमान घर के बाहर खड़े हैं, क्योंकि दरवाजे पर दुल्हन के पारंपरिक स्वागत की तैयारी थी. घर के दरवाजे के ठीक बीच में चावल से भरा लोटा रखा हुआ था, जिसे अपने पैरों से गिराकर दुल्हन को घर के अंदर एंट्री करनी थी. ये एक रस्म है, जिसे अधिकतर घरों में निभाया जाता है, लेकिन यहां घर में कदम रखने से पहले दुल्हन कुछ ऐसा करती है, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी. सबसे पहले तो वो दरवाजे पर दंडवत प्रणाम करती है और फिर चावल वाले लोटे को पैरों के बजाय हाथों से गिरा देती है. इसके बाद वो घर के अंदर एंट्री करती है. उसके इसी संस्कार ने लोगों का दिल जीत लिया




