जनसुनवाई में पहुंचा पारस सिटी सोसाइटी कार्यालय विवाद
भोपाल। भोपाल के पारस सिटी परिसर (ई-3 अरेरा कॉलोनी) स्थित सोसाइटी कार्यालय को लेकर विवाद अब कलेक्टर की जनसुनवाई तक पहुंच गया है।


जानकारी के अनुसार, कार्यालय का हस्तांतरण मई 2025 में वर्तमान कार्यकारिणी को होना था, लेकिन पूर्व सचिव अजय त्रिपाठी ने कब्ज़ा नहीं छोड़ा । नई कार्यकारणी समिति ने जब कार्यालय खाली करने की मांग की तो कार्यकारणी समिति की तीन महिला पदाधिकारियों के साथ कथित अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक टिप्पणियों का मामला भी सामने आया है। इनमें से एक महिला अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित बताई गई हैं और उन पर अजय त्रिपाठी द्वारा जातिगत टिपण्णी के बावजूद पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की | इन महिलाओ ने महिला पुलिस थाना में भी अपनी शिकायत दर्ज कराई परतु वहां से भी कोई कार्यवाही नहीं हुई |
इस सोसाइटी के कार्यालय को लेकर कार्यकारणी समिति ने पारस हाउसिंग के मालिक श्री तेजा मूलचंदानी से भी संपर्क किया | श्री तेजा मूलचंदानी ने महिलाओ के दर्द को समझा और साफ़ कहा कि यह कार्यालय सिर्फ सोसाइटी के कार्यों के लिए है और अजय त्रिपाठी को इस पर कब्ज़ा करने का कोई हक़ नहीं है |यह पत्र भी हबीबगंज थाने में दिया गया है परन्तु फिर भी पुलिस सिर्फ अजय त्रिपाठी का संरक्षण कर रही है |
पुलिस में कार्यकारणी समिति द्वारा दी गयी शिकायत के अनुसार, अजय त्रिपाठी अपने द्वारा कब्जे किये हुए कार्यालय में अपना ऑफिस चलते है और उनसे मिलने विभिन तरीके के लोग आते है जो न तो सोसाइटी के नियम को मानते है बल्कि सोसाइटी कि महिलाओ और बच्चियों को गलत नज़र से भी देखते है | टी.आई. संजीव चौकसे एवं एसीपी श्री तिवारी ने सोसाइटी में बाकी रहवासियों से मुलाकात की परन्तु आज तक कोई कार्यवही नहीं हुई |
महिलाओं ने इस संबंध में हबीबगंज पुलिस थाना में FIR दर्ज करने के लिए प्राथना की, किंतु उनके अनुसार पिछले 6 महीनो से पुलिस वाले चक्कर लगवाते रहे और अभी तक FIR दर्ज नहीं की | पुलिस के इस रवैये से हतोस्ताहित होकर अब इन महिलाओ और कार्यकारणी समिति ने कलेक्टर की जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत कर हस्तक्षेप की मांग की है।
मामला फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर विचाराधीन है।


