खेल
बांग्लादेश दौरे पर जाएगा पाकिस्तान, खेलेगा वनडे सीरीज; विश्व कप की तैयारी के लिए अहम है दौरा
अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम बांग्लादेश दौरे पर जाएगी। पीसीबी ने बताया कि पाकिस्तान की टीम अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम 2027 वनडे विश्व कप की तैयारी के लिए अगले महीने बांग्लादेश में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को घोषणा की है कि मैच 11, 13 और 15 मार्च को ढाका के शेरे बांग्ला स्टेडियम पर खेले जाएंगे। पाकिस्तानी टीम ने जुलाई 2025 में टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा किया था जिसमें उसे पराजय मिली थी।



