खबरदेशमध्य प्रदेश

भोपल इंदौर ग्वालियर जबलपुर रीवा सागर सम्भाग के ई पी एस 95 पेंशनर्स करो या मरो आंदोलन के लिए 8 मार्च को दिल्ली रवाना होंगे

राष्ट्रीय संघर्ष समिति ई पी एस 95 मध्यप्रदेश की 9 मशाला भोपाल मे बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है की 7500+डी ए तथा मेडिकल सुविधा मांग को लेकर जंतर मंतर दिल्ली मे 9 से 11 मार्च को करो या मरो आंदोलन मे शामिल होने के लिए भोपाल इंदौर जबलपुर ग्वालियर रीवा सागर उज्जैंन संभाग के लगभग 200 पेंशनर्स 8 मार्च को दिल्ली जाँएगे बैठक मे नवनियुक्त पदाधिकारियो को नियुक्ति प्रमाण पत्र देकर फूल मलाओं से स्वागत किया गया इस अवसर पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय संघर्ष समिति मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शशिभान भदौरिया प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण वर्मा प्रदेश समन्वयक आर ए धारकर पी सी जैन एस सी त्रिपाठी राजेश श्रीवास्तव हतिम अली अंसारी शैलेन्द्र शर्मा अरुण कामले श्रीमती मंजू भोजवानी इग्निस फ़्रांसिस सहित भारी संख्या मे पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे
अत: राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने आवाहन किया है कि सभी पेंशनर्स नई दिल्ली स्टेशन पर उपस्थित हों वहाँ से पेंशनर्स जुलूस के रूप मे जंतर मंतर नई दिल्ली करो या मरो आंदोलन स्थल के लिए जाएंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button