राजधानी के सभी व्यापारिक, औद्योगिक और सामाजिक संगठनों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाएगा भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स
व्यापारिक हितों के साथ-साथ सामाजिक हित सहयोग के कार्यों में भी आगे रहें चेंबर के सदस्य- गोविंद गोयल



भोपाल। राजधानी की शीर्ष व्यापारिक संस्था भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा राजधानी के सभी व्यापारिक संगठनों को जोड़ते हुए “व्यापक सदस्यता अभियान” चलाया जाएगा। पहली प्रबंध समिति की बैठक में यह निर्णय हुआ अध्यक्ष गोविंद गोयल ने कहा भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स राजधानी के व्यापारियों का एक परिवार है और इस परिवार में सभी को जोड़कर व्यापारिक संगठन और संस्थाओं के हित के लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स कार्ययोजना बनाकर अपना कार्य करेगी। संस्था के महामंत्री ललित तातेड ने एजेंडा के सभी प्रमुख पॉइंट रखें इसके साथ ही आगामी समय में “होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम” समन्वय और सहयोग के साथ मनाया जाएगा।
जिसमे प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मा.डॉ. मोहन यादव जी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा
साथी ही सांसद ,मंत्रीगण, विधायकगण,महापौर सहित भोपाल शहर के विभिन्न व्यापारिक,सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रमुखों के साथ बीसीसीआई सदस्यों को आमंत्रित किया जाएगा। अध्यक्ष गोविंद गोयल ने यह भी कहा कि भोपाल में जितने भी व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठन है उनके अध्यक्षों एवं महासचिव को भोपाल चेंबर के साथ जोड़ने का कार्य करेंगे। एवं अधिक से अधिक नए सदस्य बनाएंगे जिससे शासन प्रशासन के समक्ष भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज की स्थिति मजबूत बने इसके साथ ही व्यापारिक हित के साथ सामाजिक सरोकार के कार्यों में भी आगे रहे चेंबर के सदस्य
भोपाल चेंबर के मंत्री अजय देवनानी ने कहा कि भोपाल मेट्रोपोलिटन सिटी, नगर निगम के एल्डरमैन, मेट्रो, रेलवे, एयरपोर्ट, स्मार्ट सिटी ,जिला योजना समिति की एडवाइजरी कमिटी आदि अन्य विभागों में भोपाल चेंबर का प्रतिनिधि होना चाहिए, जिसके माध्यम से व्यापारिक एवं औद्योगिक समुदाय की आवाज बनाकर उनका प्रतिनिधित्व कर सकें।
बैठक में विभिन्न सदस्यों ने राजधानी में भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स संस्था को विस्तृत रूप में कार्य करने और सभी को जोड़ने के लिए अपने-अपने विचारों द्वारा अवगत कराया। इसके साथ ही पुराने सम्मानित सदस्यों को जो गतिविधि शुल्क जमा न कर पाने की बजह से पीछे रह गए थे उन्हे पुनः भोपाल चेंबर मे समाहित करने के विचार पर भी चर्चा हुई। इस अवसर अध्यक्ष गोविंद गोयल, पूर्व अध्यक्ष आकाश गोयल उपाध्यक्ष द्वय अरविंद जैन सुपारी, आदित्य जैन मनया, महामंत्री ललित तांतेड़, मंत्री द्वय सुनील जैनाविन, संजीव जैन गेहूं, अजय देवनानी, कोषाध्यक्ष प्रदीप सेवानी, सह-कोषाध्यक्ष गोपाल सोनी, अतिरिक्त-कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता “मुन्ना”, विशेष आमंत्रित सदस्य कृष्ण बांगड, विनोद एमपीटी, कार्यकारणी सदस्य, वात्सायन जैन सोनू भाभा, अनिल मिश्रा,आयुष मोदी, मनोज साहू, अखिलेश मित्तल, दर्शन गर्ग, सुलभ मित्तल, सुनील पंजाबी, आदित्य सिंघई, दिनेश बतरा, सुशील बाफना, अनुराग जैन पवैया, नवीन अग्रवाल, सचिन जैन (सच्चू) , स्मिथ जैन बी.आर., राजेश गुप्ता (मधुरम), अमित जैन सी.एस., सचिन संगतानी, रामेश्वर अग्रवाल, विकास जैन गोधा, मनोज नागरानी एवं जवाहर कोटवानी मौजूद थे।



