खबर

पति ही नहीं पुलिस भी हारी: दो बच्चों की मां ने की प्रेमी से शादी, महिला के सामने सब गिड़गिड़ाए; नहीं छोड़ी जिद

सात साल से शादीशुदा और दो बच्चों की मां एक महिला अपने प्रेमी के साथ मंदिर में शादी करते समय पकड़ी गई। वह दो दिन पहले घर से निकलकर प्रेमी के पास चली गई थी और चाकेश्वर महादेव मंदिर में उससे विवाह कर रही थी। सूचना मिलने पर पति और परिजन पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को थाने ले जाया गया।

पुलिस ने प्रेमी के साथ मंदिर में शादी कर रही दो बच्चों की मां को पकड़ लिया। महिला व उसके प्रेमी को पुलिस थाने ले आई। उसके पति और परिजनों ने उसे समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। परिजन और पुलिसकर्मी उसकी जिद के आगे हार गए। वह प्रेमी के साथ चली गई।

सात साल पहले हुई थी महिला की शादी
यूपी के जिला संभल के बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव का युवक गांव में ही परचून की दुकान चलाता है। सात साल पूर्व उसकी शादी हुई। इस समय उसके दो बच्चे हैं। नगर के एक मोहल्ले में उसका रिश्तेदार युवक रहता है। वह अक्सर पत्नी को साथ लेकर नगर में अपने रिश्ते के भाई के यहां आता-जाता था। इस दौरान उसकी पत्नी की मुलाकात पड़ोस में रहने वाले दूसरी बिरादरी के युवक से हुई। उनका प्रेम प्रसंग परवान चढ़ गया। वह युवक से फोन पर लंबी बात करती थी। पति को उस पर शक हुआ तो उस पर पाबंदी लगा दी।

दो दिन पहले भागी, आज कर ली शादी 
इस बीच वह मौका पाकर दो दिन पूर्व घर से निकल गई और नगर में अपने प्रेमी के घर आ गई। मंगलवार सुबह वह और उसका प्रेमी चाकीखेड़ा स्थित चाकेश्वर महादेव मंदिर गए। यहां पर प्रेम विवाह कर लिया। दोनों फेरे ले रहे थे। जिसकी सूचना महिला के पति को हुई तो वह और उसके परिजन पुलिस लेकर मौके पर पहुंच गए।

महिला की जिद के आगे हारा परिवार और पुलिस विभाग
पुलिस दोनों को लेकर थाने ले आई। यहां महिला को परिवार की इज्जत का वास्ता देकर काफी समझाया। दोनों बच्चों के पालन पोषण करने की जिम्मेदारी का भी अहसास दिलाया, लेकिन उसने साफ कह दिया कि वह प्रेमी के साथ शादी कर चुकी है। उसके ही साथ रहेगी। उसकी जिद के आगे परिजन और पुलिसकर्मी हार गए। वह प्रेमी के साथ चली गई। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ चली गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button