खबरमध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता (डीए) दिए जाने की घोषणा का राज्यभर में स्वागत किया जा रहा है।इस महत्वपूर्ण निर्णय पर जगदीश यादव, प्रदेश अध्यक्ष राज्य शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया यह निर्णय प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए अत्यंत राहतकारी है। बढ़ती महंगाई के इस दौर में केंद्र के समान महंगाई भत्ता दिया जाना कर्मचारियों के मनोबल को सशक्त करेगा और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह कदम कर्मचारी हितैषी सोच को दर्शाता है और इससे शिक्षकों सहित समस्त कर्मचारी वर्ग में उत्साह का वातावरण है।
प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी व शिक्षा मंत्री माननीय श्री उदयप्रताप सिंह जी का आभार व्यक्त करते हुए अपेक्षा जताई कि भविष्य में भी कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक निर्णय लिए जाते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button