मध्य प्रदेश

होली पर खगोलीय संयोग , चंद्रोदय के साथ चंद्रग्रहण का योग – सारिका

शहर-दर-शहर बदलेगा चंद्रग्रहण का समय  प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कब और कितनी देर दिखेगा चंद्र ग्रहण  चंद्रोदय के साथ दिखना शुरू होगा होली पर ग्रहण  अलग-अलग शहरों में ग्रहण का सटीक समय बताया सारिका ने चंद्रग्रहण एक, पर हर दिखने के समय अनेक होली की शाम ग्रहण का साया  चंद्रोदय और ग्रहण का मिलन दिखेगा होली की शाम 

आज (3 मार्च मंगलवार) शाम ग्रहण की ओट से बाहर आता दिखेगा चंद्रमा – सारिका

नर्मदापुरम मे शाम 06: 23 से आरंभ होकर 06: 47 तक दिखेगा ग्रहण

भोपाल में शाम 06: 24 से आरंभ होकर 06: 47 तक दिखेगा ग्रहण

सागर में शाम 06: 18 से आरंभ होकर 06: 47 तक दिखेगा ग्रहण

छिंदवाड़ा में शाम 06: 18 से आरंभ होकर 06: 47 तक दिखेगा ग्रहण

 

होली के रंगों के बीच चंद्रमा भी तामिया लाल सा दिखकर होली खेलने जा रहा है । आज (3 मार्च मंगलवार) पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण की खगोलीय घटना होने जा रही है । इसमें चंद्रमा पृथ्‍वी की पूर्ण छाया में से होकर गुजरेगा जिससे यह गहरे लाल या तांबे जैसे रंग का दिखाई देगा । नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि भारत में इसे आंशिक चंद्रग्रहण के रूप में शाम को केवल कुछ मिनिट के लिये ही देखा जा सकेगा । यह ग्रहण ग्रस्‍तोदय के रूप में नजर आयेगा जिसमे चंद्रोदय के समय ही चंद्रमा पर ग्रहण लगा हुआ होगा । चंद्रग्रहण की यह घटना एशिया , आस्‍ट्रेलिया , नार्थ अमेरिका के शहरों में दिखाई देगी ।

सारिका ने बताया कि वैसे तो ग्रहण की शुरूआत दोपहर लगभग 3 बजकर 20 मिनिट से हो चुकी होगी लेकिन तब भारत में चंद्रोदय नहीं हुआ होगा । आंशिक ग्रहण की समाप्ति शाम 6 बजकर 47 मिनिट पर होगी । इसके पहले जिन नगरों में चंद्रोदय हो चुका होगा उनमे ग्रहण को कुछ मिनिट के लिये देखा जा सकेगा । पूर्वोत्‍तर नगरों में इसे अधिक देर तक देखा जा सकेगा क्‍योंकि वहां सूर्यास्‍त पहले होने पर चंद्रोदय जल्‍दी होगा । मध्‍यप्रदेश के सिगरौली में यह सबसे पहले 06: 01

बजे दिखना शुरू होगा तो पश्चिम मे स्थित आलीराजपुर मे यह 06: 37 पर दिखना आरंभ होगा । यह इस साल का पहला चंद्रग्रहण होगा ।

 

 

सारिका ने बताया कि पूर्ण चंद्र ग्रहण को ब्‍लड मून भी कहा जा रहा है क्‍योंकि चंद्रमा और सूर्य के बीच पृथ्‍वी के आ जाने से पृथ्‍वी का वायुमंडल सूर्य की नीली रोशनी को बिखेर देगा है और केवल लाल प्रकाश ही चंद्रमा तक पहुंचेगा जिससे वह तामिया लाल दिख रहा होगा ।

सारिका ने बताया कि चंद्रग्रहण को बिना किसी विशेष चश्‍मे के आंखो से सुरक्षित रूप से देखा जा सकता है । इस ग्रहण का कुछ न कुछ भाग विश्‍व के लगभग 63 प्रतिशत लोग देख सकेंगे ।

 

 

आंशिक ग्रहण आरंभ दोपहर 3 बजकर 20 मिनिट 07 सेकंड

पूर्णग्रहण आरंभ दोपहर 4 बजकर 34 मिनिट 34 सेकंड

पूर्णग्रहण समाप्ति सायं 5 बजकर 32 मिनिट 49 सेकंड

आंशिक ग्रहण समाप्ति सायं 6 बजकर 47 मिनिट 15 सेकंड

पूर्णग्रहण की अवधि 58 मिनिट

 

 

जिला चंद्रग्रहण दिखना आरंभ

सिंगरौली शाम 06: 01

सीधी शाम 06: 04

अनूपपुर शाम 06: 06

शहडोल शाम 06: 07

रीवा शाम 06: 07

डिंडौरी शाम 06: 09

सतना शाम 06: 09

कटनी शाम 06: 11

पन्‍ना शाम 06: 11

मंडला शाम 06: 12

जबलपुर शाम 06: 13

दमोह शाम 06: 13

बालाघाट शाम 06: 13

उमरिया शाम 06: 14

भिंड शाम 06: 14

छतरपुर शाम 06: 14

सिवनी शाम 06: 15

नरसिंहपुर शाम 06: 16

टीकमगढ़ शाम 06: 18

दतिया शाम 06: 18

सागर शाम 06: 18

छिंदवाड़ा शाम 06: 18

ग्‍वालियर शाम 06: 19

मुरैना शाम 06: 20

शिवपुरी शाम 06: 21

रायसेन शाम 06: 22

विदिशा शाम 06: 22

बैतूल शाम 06: 22

अशोकनगर शाम 06: 22

नर्मदापुरम शाम 06: 23

श्‍योपुर शाम 06: 23

पांढ़ुरना शाम 06: 23

भोपाल शाम 06: 24

हरदा शाम 06: 25

सीहोर शाम 06: 25

शाजापुर शाम 06: 28

खंडवा शाम 06: 29

आगरमालवा शाम 06: 29

बुरहानपुर शाम 06: 29

उज्‍जैन शाम 06: 30

इंदौर शाम 06: 30

देवास शाम 06: 30

खरगौन शाम 06: 33

धार शाम 06: 33

रतलाम शाम 06: 33

मंदसौर शाम 06: 33

राजगढ़ शाम 06: 34

बड़वानी शाम 06: 35

नीमच शाम 06: 35

बड़वानी शाम 06: 35

झाबुआ शाम 06: 36

आलीराजपुर शाम 06: 37

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button