अध्यात्ममध्य प्रदेश

भूतेश्वर स्वरूप में फाग खेला बटेश्वर ने: पीहर विदा हुई भवानी

भोपाल| श्री बड़वाले महादेव मंदिर सेवा समिति एवं ट्रस्ट के द्वारा आयोजित 21 दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का आज मां पार्वती की विदाई एवं मंदिर में फाग उत्सव के साथ समापन हुआ |
मंदिर समिति के संजय अग्रवाल एवं प्रमोद नेमा ने बताया कि बड़वाले महादेव मंदिर परिसर में मां भवानी मंदिर समिति के अध्यक्ष आशीष सैनी की अगुवाई में श्रद्धालु मां भवानी की विदाई कराने पहुंचे यहां स्वागत पूजन एवं आरती के बाद माता पार्वती की पारंपरिक विदाई हुई तत्पश्चात निकाली गई विदाई शोभायात्रा जवाहर चौक जुमेराती, लोहा बाजार, चौक बाजार, लखेरापुरा से भवानी मंदिर सोमवारा पहुंची यहां फाग उत्सव के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ|
वहीं श्री बड़वाले महादेव मंदिर मैं बाबा बटेश्वर का रंग गुलाल एवं फूलों से भूतेश्वर स्वरूप में आलोकित श्रृंगार कर महाआरती की गई एवं गुलाल व फूलों से श्रृद्धालुओं ने नृत्य करते हुए फाग खेला मुरली वाला ग्रुप के द्वारा भजन एवं विभिन्न ब्रास बैंडो की प्रस्तुति भी हुई| इसी के साथ 21 दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का समापन हुआ |
सनातन परंपरा के अनुसार नई दुल्हन पहली होली ससुराल में नहीं मनाती इसी परंपरा के तहत उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button