खबरमध्य प्रदेश

डाॅ. आंबेडकर जयन्ती महोत्सव समिति की बैठक मे डाॅ. बाबासाहेब आंबेडकर जी की जयन्ती तीन दिन तक धूमधाम से मनाई जाने का लिया निर्णय

बोधिसत्व डाॅ बाबासाहेब आंबेडकर संयुक्त जयन्ती महोत्सव समारोह समिति के अध्यक्ष मान. रामू गजभीये जी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भोपाल के विभिन्न बौध्द संगठनाओ के पदाधिकारी, वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रबुद्ध जनों के उपस्थिति में आगामी अप्रेल माह के 12, 13 एवं 14 तारिख को तीन दिन तक डाॅ बाबासाहेब आंबेडकर जी की धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। बैठक मे डाॅ बाबासाहेब आंबेडकर जी की जयन्ती तीन दिन तक धूमधाम से मनाने के लिए सभी से सुझाव लेकर इसे भव्य स्वरुप प्रदान करने के लिए धन की व्यवस्था तथा समारोह की कार्य प्रणाली पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों के सुझाव लेकर कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने डाॅ बाबासाहेब की जयंती भव्य स्वरुप में मनाने पर खुशी जाहिर करते हुये, यथासंभव आर्थिक एवं पारिश्रमिक सहयोग करने का संकल्प लिया गया। बैठक का संचालन संयुक्त जयन्ती समारोह के महासचिव वामन जंजाले व्दारा किया गया।
बैठक में दि बुध्दिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के ट्रस्टी एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष इंजि. धम्मरतन सोमकुंवर, मान बी टी गजभिये, समता सैनिक दल के प्रदेश संरक्षक यू जी चवरे, विजय सर, भास्कर साल्वे, दिलीप म्हस्के, बाबूराव ढोने, कल्पना पाटिल, वंदना गजभिये, शशी जंजाले, प्रबुध्द महिला मंडल की अध्यक्ष अंजलि चवरे, महासचिव कल्पना माणिक, कोषाध्यक्ष कविता गेडाम के साथ-साथ बडी संख्या मे बौध्द उपासक और उपासिकायें उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button