खबर

बेबस पति की आपबीती: बोला- मेरी पत्नी गैर मर्दों से घंटों करती है बात, मुझे किया ब्लॉक; रोकने पर करती है पिटाई

पीड़ित शख्स के मुताबिक पत्नी ने उसे सात आठ महीने से ब्लॉक कर रखा है जबकि दूसरे पुरुषों से वह फोन पर घंटों बात करती है। उनके साथ वीडियो बनाकर शेयर करती है।

यूपी के बरेली स्थित सुभाषनगर थाने में पत्नी से परेशान एक पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पत्नी कहती है कि मैं महिला हूं, मेरी ही चलेगी। पत्नी ने अपने पति को ब्लॉक कर दिया है और वह दूसरे पुरुषों से घंटों बात करती है।पत्नी करती है पिटाई
बीडीए कॉलोनी निवासी शख्स ने थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को बताया कि उनकी पत्नी मकान अपने नाम कराने का दबाव बना रही है। मना करने पर पत्नी और उसके परिवारवाले उनकी पिटाई करते हैं। पत्नी पांच-पांच घंटे बाहर घूमती है। पूछने पर झगड़ा फसाद करती है

आठ महीने से कर रखा है ब्लॉक
पीड़ित शख्स के मुताबिक पत्नी ने उसे सात आठ महीने से ब्लॉक कर रखा है जबकि दूसरे पुरुषों से वह फोन पर घंटों बात करती है। उनके साथ वीडियो बनाकर शेयर करती है। पत्नी धमकाती है कि वह महिला है, उसी की चलेगी। पत्नी दहेज के केस में फंसाने की धमकी दे रही है।

हाथ की नस काटकर जेल भिजवाने की देती है धमकी
पति ने आशंका जताई है कि पत्नी उसे और उसके परिवार को झूठे केस में फंसा सकती है। वह हाथ की नस काटकर जेल करवाने की धमकी दे रही है। आरोप लगाया कि पत्नी के परिजन घर आकर 25 लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। सुभाषनगर थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button