मनोरंजन

इन भोजपुरी गानों के संग और गाढ़े होंगे होली के रंग; सेलिब्रेशन से पहले प्लेलिस्ट में कर लें शामिल

होली का त्योहार रंगों से खेला जाता है। मगर, संगीत इसमें चार चांद लगा देता है। बात जब गीत-संगीत की हो तो भोजपुरी गानों का क्रेज भी अब लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। इस होली पर कुछ भोजपुरी गाने आपके होली के रंगों को और पक्का करेंगे

होली का जश्न शुरू हो गया है। अब होली में गाने न हो तब ये तो वही बात हो गई कि जैसे बिना मावा की गुझिया और बगैर तेल के पापड़। होली की जान रंगों के साथ-साथ भोजपुरी गानों में बसी होती है। जैसे-जैसे होली नजदीक आती जाती है भोजपुरी गाने धड़ाधड़ रिलीज किए जाते हैं। होली स्पेशल पुराने गानों का जखीरा तो पहले से तैयार है ही, इसी के साथ कई नए गानों की सौगात भी मिल चुकी है। पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह तक कई भोजपुरी सेलेब्स के गानों को आप अपने होली सेलिब्रेशन की प्लेलिस्ट में जोड़ सकते हैंहोली परल बा 4 के’
भोजपुरी गानों की बात हो तो इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के बिना लिस्ट अधूरी मानी जाएगी। हर साल वे होली पर फैंस को इस फेस्टिवल स्पेशल गानों की सौगात देते हैं। इस साल रिलीज हुआ उनका गाना ‘होली परल बा 4 के’ खूब हिट हो रहा है। यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर जमकर रील बन रही हैं। इसके अलावा उनके कुछ और गाने भी रिलीज हुए हैं। इनमें ‘चोली भीज जाता’ ‘होली बाद आके’ और ‘होलिया में गर्दा होई’ आदि शामिल हैं।सतरंगी सलवारवा’
भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह के गाने भी खूब धूम मचाते हैं। इस साल भी उन्होंने फैंस के लिए होली स्पेशल सॉन्ग का तोहफा दिया है। उनका गाना ‘सतरंगी सलवारवा’ खूब पसंद किया जा रहा है। इसमें वे अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड महिमा सिंह के साथ नजर आए हैं। यह गाना होली वाइब्स दे रहा है।

होली पे चले गोली’
भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह का भी अपना ओहदा है। एक्टिंग के साथ-साथ वे सिंगिंग के लिए भी मशहूर हैं। इस बार होली पर वे फैंस के लिए ‘होली पे चले गोली’ गाना लेकर आई हैं। इस होली स्पेशल सॉन्ग में अक्षरा के साथ बॉलीवुड एक्टर वरुण शर्मा नजर आए हैं। आपके होली सेलिब्रेशन में यह गाना चार चांद लगा देगा।

Top Bhojpuri Holi Celebration Songs Lal Ghaghra to Holi Paral Ba 4 Ke Fagunwa me rang ras ras barse
गाल रंगेला – फोटो : सोशल मीडिया‘गाल रंगेला’

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव का सुपर हिट गाना ‘गाल रंगेला’ होली के लिए शानदार गाना है। इस गाने के लिरिक्स प्यारे लाल यादव, आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखे हैं।

Top Bhojpuri Holi Celebration Songs Lal Ghaghra to Holi Paral Ba 4 Ke Fagunwa me rang ras ras barse
लखैरन के टोली

‘लखैरन के टोली’
होली में युवाओं का हुड़दंग भी खूब होता है। ऐसे में युवाओं को ध्यान में रखते  हुए रवि लाल यादव और शिल्पी राज की आवाज में होली का गाना ‘लखैरन के टोली’ लिखा गया है। इस गाने में युवाओं को टोली बनाकर होली मनाते हुए दिखाया गया है। इसके अलावा ‘लाल घाघरा’,  ‘होलिया में गर्दा होई’, ‘फगुनवा में रस बरसे’ और ‘होली में ला ललका पाउडर’ जैसे गाने भी आप अपनी प्लेलिस्ट में जोड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button