खबरदेशमध्य प्रदेश

हनुमान गंज में पर्यावरण संदेश के साथ हुआ भव्य होलिका दहन

भोपाल। श्री शिव शक्ति होली उत्सव समिति, हनुमान गंज द्वारा पारंपरिक विधि-विधान के साथ हर्षोल्लासपूर्वक होलिका दहन किया गया। आयोजन में क्षेत्र के रहवासियों एवं व्यापारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया।
समिति द्वारा इस वर्ष लगभग 8 फीट ऊँची होलिका एवं 1 फीट के प्रह्लाद की आकर्षक संरचना तैयार की गई थी। विधिवत पूजन-अर्चन के पश्चात होलिका दहन संपन्न हुआ। विशेष बात यह रही कि आयोजन में गोकास्ट (गोबर से निर्मित लकड़ी) का उपयोग किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी संसाधनों के उपयोग का संदेश दिया गया।
समिति के अध्यक्ष प्रशांत साहू ने बताया कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समिति हर वर्ष पारंपरिक मूल्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए आयोजन करती है, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचे।
इस अवसर पर भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री विवेक साहू,सनी रावत,कैलाश साहू,कवि प्रजापति,अभिषेक साहू, देवेंद्र यादव, तरुण साहू, अतुल विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button