सी.जे. जॉयसन कार्यमुक्त


पत्र क्रमांक 1797/मुख्य लिपिक/2026 दिनांक 02-03-2026 के तहत, जिला शिक्षा कार्यालय, भोपाल द्वारा सहायक ग्रेड-03 सी.जे. जॉयसन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (भोपाल चैप्टर) द्वारा प्राप्त शिकायत की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कदम संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण, भोपाल संभाग के निर्देश पर की जा रही जांच के संदर्भ में उठाया गया है। जांच पूर्ण होने तक श्री जॉयसन को आगामी आदेश तक शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उमावि, भेल भोपाल में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्हें समस्त प्रभार तत्काल सौंपने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
गौरतलब है कि वर्ष 2019 में भी जांच के चलते उन्हें प्रभार से हटाया गया था तथा प्रभार प्रशांत कुदेशिया को सौंपा गया था। हालांकि, लगभग एक माह बाद वे पुनः पदस्थापित हो गए थे। अब देखना होगा कि वर्तमान आदेश का पूर्ण पालन होता है या यह कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह जाती है।
उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।


