छात्राओं को तनाव मुक्त रहने श्रीमद्भागवत गीता के श्लोक “कर्म किए जा फल की इच्छा मत कर “का मूल मंत्र दिया
सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय भोपाल द्वारा छात्राओं के लिए बुधवार को “परीक्षा की तैयारी और तनाव प्रबंधन” पर व्याख्यान का आयोजन



भोपाल , 11 मार्च। सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय भोपाल के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा छात्राओं के लिए बुधवार को “परीक्षा की तैयारी और तनाव प्रबंधन” पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुरेन्द्र बिहारी गोस्वामी द्वारा छात्राओं को तनाव मुक्त रहने हेतु श्रीमद्भागवत गीता के श्लोक “कर्म किए जा फल की इच्छा मत कर “का मूल मंत्र दिया।साथ ही युवाओं में बढ़ते तनाव के दुष्परिणामों से छात्राओं को आगाह किया और तनावमुक्त रहने हेतु इस तरह के कार्यक्रमों की महत्ता पर प्रकाश डाला।
इस व्याख्यान में विषय विशेषज्ञ के रूप में भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर कुसुम माथुर एवं मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर संतोष रलावनिया द्वारा छात्राओं से परीक्षा की तैयारी एवं तनाव मुक्त रहने के उपायों को साझा किया।इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ अर्चना गौड़ ,कार्यक्रम की संचालक डॉं प्रीति पचौरी एवं अर्थशास्त्र विभाग के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम से लगभग 250 छात्राएँ लाभान्वित हुई।


