खबरमध्य प्रदेश

विकसित भारत के विज़न के साथ इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का आज से आगाज

13 मार्च को आउटकिल और ग्रोथ स्कूल के फाउंडर वैभव सिसिन्टी का विशेष सत्र

12–15 मार्च तक आयोजित होगा मध्य भारत का सबसे बड़ा इनोवेशन फेस्ट ‘नवोन्मेष 2026’

भोपाल। मध्य भारत के पहले कौशल विश्वविद्यालय *स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी, भोपाल* में *इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस* का आयोजन 12 और 13 मार्च को किया जा रहा है। यह दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन नवोन्मेष 2026 का प्रथम चरण है, जिसके बाद 14 और 15 मार्च को इनोवेशन फेस्ट की विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी।
कॉन्फ्रेंस में भारत सहित *सिंगापुर, जर्मनी, मलेशिया, यूएई, कोसोवो, वियतनाम और ऑस्ट्रेलिया* के वैज्ञानिक, शोधार्थी, एकेडमिक विशेषज्ञ और उद्यमी भाग लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विभिन्न आयामों पर विचार-विमर्श करेंगे। सम्मेलन के दौरान *कोर एआई टेक्नोलॉजी, एआई इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी, एआई इन सोसाइटी एंड गवर्नेंस, क्रॉस कटिंग इश्यूज तथा एआई इन डिफेंस* जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर रिसर्च पेपर और विशेषज्ञ व्याख्यान प्रस्तुत किए जाएंगे।
सम्मेलन में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे *इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (बेंगलुरु), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी (त्रिवेंद्रम), सीएसआईआर (नई दिल्ली), डीआरडीओ (हैदराबाद), एनआईटी रायपुर और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (भोपाल)* के विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। इसके साथ ही पोस्टर प्रेजेंटेशन और *एआई टूल/प्रोडक्ट प्रतियोगिता* का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें देशभर के शोधार्थी और नवोन्मेषी प्रतिभागी अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में *आईसेक्ट समूह के चेयरमैन और आरएनटीयू के कुलाधिपति श्री संतोष चौबे, एनआईटीटीटीआर के डायरेक्टर प्रो. चारू चंद्र त्रिपाठी, भोपाल विकास प्राधिकरण के सीईओ श्री श्यामबीर सिंह, स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी, आरजीपीवी के कुलगुरु प्रो. एस.सी. चौबे तथा बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार जैन* प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
सम्मेलन के साथ ही *नवोन्मेष 2026* के अंतर्गत 14 और 15 मार्च को इनोवेशन और क्रिएटिव प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसे *अटल इंक्यूबेशन सेंटर – रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी (AIC-RNTU)* के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्घाटन सत्र 13 मार्च को शाम 5 बजे स्कोप कैंपस में आयोजित होगा जिसमें बतौर की-नोट स्पीकर वैभव सिसिनटी “हाउ टू विन इन द एआई रेस” पर वक्तव्य देंगे। इस आयोजन में *10,000 से अधिक छात्र, स्टार्टअप, उद्योग विशेषज्ञ, निवेशक और नीति निर्माता* शामिल होने की संभावना है। प्रतिभागियों के लिए *5 लाख रुपये तक के पुरस्कार* जीतने का अवसर भी होगा।
नवोन्मेष 2026 की प्रमुख प्रतियोगिताओं में *इनोमेकर (प्रोडक्ट शोकेस), प्लानएक्स (बिजनेस प्लान बैटल), बाइनरी बैटल (सॉफ्टवेयर हैकाथॉन), एड मैड शो, रोबो वॉरियर्स तथा कंट्रोलर क्लैश (ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट)* शामिल हैं। इसके अलावा क्रिएटिव लीग के अंतर्गत *सोलो स्पॉटलाइट (डांस), क्रू क्लैश (ग्रुप डांस), टेल टेलर्स (स्टोरी टेलिंग), शेफ्स अरेना (कुकिंग), माइक ड्रॉप (म्यूजिक) और बिज़एआई क्विज* जैसी प्रतियोगिताएँ भी आयोजित होंगी।
इस अवसर पर *स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी* ने कहा कि _नवोन्मेष 2026 युवाओं की रचनात्मकता, उद्यमिता और तकनीकी नवाचार को वास्तविक अवसरों से जोड़ने वाला सशक्त मंच है।_ यह आयोजन छात्रों को उद्योग, निवेशकों और मेंटर्स से जोड़ते हुए मजबूत इनोवेशन इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
*कुलगुरु डॉ. विजय सिंह* ने कहा कि _इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस_ विद्यार्थियों, शोधार्थियों और विशेषज्ञों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, जहाँ एआई से जुड़े नवीन शोध, तकनीकी नवाचार और वैश्विक अनुभवों का आदान-प्रदान हो रहा है। ऐसे आयोजन विश्वविद्यालय की शोध एवं नवाचार आधारित शैक्षणिक दृष्टि को सशक्त करते हैं और विद्यार्थियों को भविष्य की उभरती तकनीकों को समझने तथा समाधान-केंद्रित सोच विकसित करने के लिए प्रेरित करते हैं।
*कुलसचिव डॉ. सितेश कुमार सिन्हा* ने कहा कि एआई कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य छात्रों और शोधकर्ताओं को ऐसा अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करना है, जहाँ वे अपने शोध, विचार और तकनीकी प्रयोगों को विशेषज्ञों के सामने प्रस्तुत कर सकें। इस प्रकार के आयोजन प्रतिभागियों को ज्ञान साझा करने, वैश्विक विशेषज्ञों से संवाद स्थापित करने और भविष्य की तकनीकी संभावनाओं को समझने का अवसर प्रदान करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button